31 अक्टूबर के ऐतिहासिक घटनाएँ और महत्वपूर्ण व्यक्तित्व
31 अक्टूबर का दिन भारतीय इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं और व्यक्तित्वों से भरा हुआ है। इस दिन सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म हुआ, जो स्वतंत्रता संग्राम के महान नेता थे। इसके अलावा, इस दिन कई अन्य ऐतिहासिक घटनाएँ भी घटीं, जैसे इंदिरा गांधी की हत्या और अन्य प्रमुख व्यक्तियों का जन्म और निधन। जानिए इस दिन की महत्वपूर्ण घटनाओं और व्यक्तित्वों के बारे में विस्तार से।
  Oct 30, 2025, 20:09 IST 
31 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्व
महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएँ 31 अक्टूबर को: (1875 – सरदार वल्लभभाई पटेल) सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के नडियाद गाँव में हुआ। वे एक प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी, कुशल राजनेता और दूरदर्शी नेता थे। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में महात्मा गांधी के साथ मिलकर सत्याग्रह और असहयोग आंदोलनों में भाग लिया।
स्वतंत्रता के बाद, सरदार पटेल भारत के पहले गृह मंत्री और उपप्रधानमंत्री बने। उन्होंने 562 से अधिक रियासतों का भारत में विलय कर एकता को मजबूत किया, जिसके कारण उन्हें "लौह पुरुष" कहा जाता है। उनका योगदान भारत की अखंडता और प्रशासनिक व्यवस्था की नींव रखने में महत्वपूर्ण रहा। सरदार पटेल का निधन 15 दिसंबर 1950 को हुआ, लेकिन उनका नाम हमेशा भारतीय इतिहास में अमर रहेगा।
31 अक्टूबर की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएँ
महत्वपूर्ण घटनाएँ
- 1759 - फिलीस्तीन के साफेद में भूकंप से 100 लोग मारे गए।
- 1864 - नेवादा अमेरिका का 36वां प्रांत बना।
- 1905 - अमेरिका के सेंट पीटर्सबर्ग में क्रांतिकारी प्रदर्शन।
- 1908 - चौथे ओलंपिक खेलों का लंदन में समापन।
- 1914 - ब्रिटेन और फ्रांस ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
- 1920 - रोमानिया ने पूर्वी यूरोप के बेसाराबिया पर कब्जा किया।
- 1953 - बेल्जियम में टेलीविजन का प्रसारण शुरू हुआ।
- 1956 - स्वेज नहर को फिर से खोलने के लिए ब्रिटेन और फ्रांस ने मिस्र पर बमबारी शुरू की।
- 1959 - सोवियत संघ और मिस्र ने नील नदी पर अस्वान बांध बनाने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए।
- 1960 - बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान से लगभग दस हजार लोगों की मौत।
- 1966 - मिहिर सेन ने पनामा नहर को तैरकर पार किया।
- 1978 - ईरान में तेल कर्मचारियों की हड़ताल शुरू।
- 1982 - पोप जॉन पॉल द्वितीय स्पेन जाने वाले पहले बिशप बने।
- 1984 - प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या।
- 1989 - तुर्गत ओजल तुर्की के राष्ट्रपति चुने गए।
- 1996 - रासायनिक अस्त्र प्रतिबंध संधि को लागू करने के लिए 65 देशों की मंजूरी मिली।
- 2003 - भारत ने पाकिस्तान को 3-1 से हराकर अफ़्रोएशियन हॉकी चैम्पियनशिप जीती।
- 2004 - फालुजा में अमेरिका ने हवाई हमला किया।
- 2005 - फ़िलिस्तीन-इस्रायल हिंसा न करने पर सहमत।
- 2006 - श्रीलंका सरकार ने तमिल विद्रोहियों पर आरोप लगाया।
- 2008 - 6 से 14 वर्ष के बच्चों को अनिवार्य शिक्षा देने का विधेयक पारित।
- 2015 - रूसी एयरलाइन का विमान उत्तरी सिनाई में दुर्घटनाग्रस्त।
31 अक्टूबर को जन्मे प्रमुख व्यक्ति
जन्मदिन
- 1875 - सरदार वल्लभ भाई पटेल - स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और पहले गृह मंत्री।
- 1889 - नरेन्द्र देव - विद्वान, समाजवादी और शिक्षाशास्त्री।
- 1922 - नोरोदम शिनौक - कंबोडिया के राजा।
- 1926 - नरिंदर सिंह कपानी - भारतीय मूल के अमेरिकी भौतिक विज्ञानी।
- 1943 - ओमान चांडी - केरल के पूर्व मुख्यमंत्री।
- 1943 - जी. माधवन नायर - भारतीय वैज्ञानिक और इसरो के पूर्व अध्यक्ष।
- 1962 - सर्बानन्द सोनोवाल - असम के मुख्यमंत्री।
- 1977 - देबदीप मुखोपाध्याय - प्रसिद्ध कंप्युटर वैज्ञानिक।
31 अक्टूबर को निधन
निधन
- 1975 - सचिन देव बर्मन - प्रसिद्ध संगीतकार।
- 1984 - इन्दिरा गांधी - भारत की चौथी प्रधानमंत्री।
- 2005 - अमृता प्रीतम - कवयित्री और उपन्यासकार।
- 2005 - पी. लीला - प्रसिद्ध पार्श्वगायिका।
- 2001 - ब्रज कुमार नेहरू - जवाहरलाल नेहरू के चचेरे भाई।
- 2013 - के. पी. सक्सेना - व्यंग्यकार और लेखक।