BJP में बड़े बदलाव, 36 राज्यों में नए प्रभारी नियुक्त
BJP का संगठनात्मक फेरबदल
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुधवार को अपने संगठन में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। लगभग 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। यह कदम अगले साल होने वाले छह राज्यों के विधानसभा चुनावों से पहले काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है, जबकि जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, डॉ. प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा सह-प्रभारी के रूप में कार्य करेंगे।
उत्तराखंड, जो एक चुनावी राज्य है, की जिम्मेदारी राम माधव को सौंपी गई है। सह-प्रभारी के रूप में अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज उनकी मदद करेंगे। पंजाब का प्रभारी सतीश पुनिया को बनाया गया है, जबकि वीरेंद्र सचदेवा और अलका गुर्जर सह-प्रभारी के रूप में कार्य करेंगे। मणिपुर का प्रभारी डॉ. राजदीप रॉय को नियुक्त किया गया है, और गुजरात की जिम्मेदारी तरुण चुघ को दी गई है। अजय महावर और गोमती साई सह-प्रभारी बने हैं।
संगठन में वापसी के बाद स्मृति ईरानी को हरियाणा का प्रभारी बनाया गया है, और उनके पास छत्तीसगढ़ की भी जिम्मेदारी है। महेंद्र पांडे को चंडीगढ़, श्रीकांत शर्मा को हिमाचल प्रदेश, हरीश द्विवेदी को बिहार और कर्नाटक, बिप्लब कुमार देब को मध्य प्रदेश, संजय भाटिया को राजस्थान, सुनील बंसल को तेलंगाना और पश्चिम बंगाल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। बीजेपी आईटी सेल के पूर्व प्रभारी अमित मालवीय को महाराष्ट्र का सह-प्रभारी बनाया गया है।
खबर अपडेट की जा रही है...