BLA के वीडियो में पाकिस्तानी सैनिकों की दयनीय स्थिति का खुलासा
पाकिस्तानी सैनिकों की मदद की गुहार
नई दिल्ली: बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने एक नया वीडियो जारी किया है, जिसमें पाकिस्तानी सैनिक अपनी सरकार से मदद मांगते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सात सैनिक रोते हुए दिखाई दे रहे हैं, और एक सैनिक फूट-फूट कर कहता है कि उसने पाकिस्तान के लिए हमेशा लड़ाई की, लेकिन अब उसकी सेना उसे पहचानने से इनकार कर रही है। वह अपने आधिकारिक आईडी कार्ड को दिखाते हुए सवाल करता है कि अगर वह पाकिस्तानी सैनिक नहीं है, तो यह कार्ड उसके पास कैसे आया।
BLA का अल्टीमेटम
BLA ने 22 फरवरी तक का अल्टीमेटम दिया है. यह वीडियो BLA के आधिकारिक चैनल ‘हक्काल’ पर जारी किया गया है, जो पाकिस्तानी सेना के उस दावे को चुनौती देता है कि उनका कोई जवान लापता नहीं है। जानकारी के अनुसार, BLA ने 14 फरवरी को इन सैनिकों को बंधक बनाया था और अब इनकी जान के बदले जेलों में बंद अपने बलूच लड़ाकों की रिहाई की मांग कर रहे हैं। वीडियो में सैनिकों से पूछा जाता है कि जब सरकार उन्हें अपना नहीं मानती, तो वे अपने वरिष्ठ अधिकारियों से अपील करते हैं कि उन्हें भर्ती किया गया था, फिर अब अधिकारी उन्हें क्यों नहीं पहचान रहे हैं।
फांसी की चेतावनी
अदला-बदली पर बात न होने पर फांसी की सख्त चेतावनी दी गई है। पहले की रिपोर्टों में सात सैनिकों के पकड़े जाने की बात कही गई थी, लेकिन नए वीडियो में आठ लोग किसी ऊबड़-खाबड़ इलाके में हथियारों के साये में घुटनों के बल बैठे नजर आ रहे हैं। यह मामला पाकिस्तानी सैन्य प्रशासन की अपने जवानों के प्रति संवेदनहीनता को उजागर करता है। BLA ने चेतावनी दी है कि यदि 22 फरवरी तक पाकिस्तानी सरकार ने बंदियों की अदला-बदली पर कोई बातचीत नहीं की, तो इन बंधक सैनिकों को फांसी दे दी जाएगी।