×

Budget 2026-27: देश का आम बजट पहली बार रविवार को होगा पेश

Budget 2026-27 का केंद्रीय आम बजट पहली बार रविवार को पेश किया जाएगा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इसकी औपचारिक घोषणा की है। इस बार बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू होगा और इसमें दो चरण होंगे। जानें इस सत्र का पूरा कार्यक्रम और सरकार का मुख्य फोकस क्या रहेगा।
 

लोकसभा अध्यक्ष ने की बजट सत्र की घोषणा


Budget 2026-27, नई दिल्ली: संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से आरंभ होने जा रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट की तैयारियों को पूरा कर लिया है। इस बार केंद्रीय आम बजट रविवार को पेश किया जाएगा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को इसकी औपचारिक घोषणा की।


यह पहली बार होगा जब आम बजट रविवार को सदन में प्रस्तुत किया जाएगा। इस वर्ष बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 2026 के संसदीय बजट सत्र के कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है। सत्र के दो चरण होंगे, पहला 28 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा, उसके बाद अवकाश होगा और दूसरा चरण 9 मार्च से शुरू होकर 2 अप्रैल 2026 को समाप्त होगा।


सत्र का कार्यक्रम

सत्र की शुरुआत 28 जनवरी 2026 को होगी और यह लगभग दो सप्ताह तक चलेगा, समाप्ति 13 फरवरी 2026 को होगी। पहले चरण के बाद संसद की कार्यवाही में विराम रहेगा, इस दौरान संसदीय समितियां विभिन्न मंत्रालयों की अनुदान मांगों का अध्ययन करेंगी। सत्र का समापन 2 अप्रैल 2026 को होगा।


इस शेड्यूल को सार्थक बहस और जन-केंद्रित शासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना गया है। दूसरे चरण की शुरुआत 9 मार्च से होगी, जिसमें बजट प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। राष्ट्रपति की मंजूरी के साथ, 2026 के महत्वपूर्ण संसदीय सत्र की समय सारिणी तय हो गई है।


सरकार का मुख्य फोकस

केंद्रीय बजट 2026 में सरकार का ध्यान राजकोषीय घाटे पर नियंत्रण और कर्ज की स्थिरता बनाए रखने पर रहेगा। प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष महेंद्र देव ने बताया कि बजट विकसित भारत रोडमैप के अनुरूप होगा।


महामारी के दौरान राजकोषीय घाटा लगभग 9% था, जो अब घटकर 4.8% रह गया है। सरकार का लक्ष्य इसे 4.4% तक लाना है। देव के अनुसार, केंद्र सरकार का कर्ज-जीडीपी अनुपात लगभग 56.1% है, जबकि केंद्र और राज्यों का संयुक्त कर्ज 80% है, जो 2030 तक घटकर 76% हो सकता है।