×

BYD Sealion 7: भारत में लॉन्च हुआ नया किफायती इलेक्ट्रिक कूपे-एसयूवी वेरिएंट

बीवाईडी ने भारत में अपनी नई प्रीमियम इलेक्ट्रिक कूपे-एसयूवी Sealion 7 का किफायती वेरिएंट 'डायनामिक' लॉन्च किया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 41.90 लाख रुपये है, जो इसे अन्य वेरिएंट्स की तुलना में अधिक सुलभ बनाती है। इस एसयूवी में 71.8 kWh की बैटरी है, जो 520 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज प्रदान करती है। जानें इसके रंग विकल्प और परफॉर्मेंस के बारे में।
 

BYD Sealion 7 का नया वेरिएंट

BYD Sealion 7 : बीवाईडी ने भारत में अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक कूपे-एसयूवी, Sealion 7 का नया और किफायती एंट्री-लेवल वेरिएंट 'डायनामिक' पेश किया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 41.90 लाख रुपये निर्धारित की गई है, जो मौजूदा प्रीमियम और परफॉर्मेंस वेरिएंट्स की तुलना में काफी सस्ती है। इस नए वेरिएंट के जरिए कंपनी का उद्देश्य अधिक से अधिक ग्राहकों तक पहुंच बनाना है।


रंग विकल्प
सीलियन 7 चार बाहरी रंगों में उपलब्ध है: अटलांटिस ग्रे, कॉस्मो ब्लैक, अरोरा वॉइट और शार्क ग्रे। बीवाईडी ने इस एसयूवी को अपने ई-प्लेटफॉर्म 3.0 पर विकसित किया है।


बैटरी पैक: 71.8 kWh की ब्लेड बैटरी
ड्राइविंग रेंज: 520 किलोमीटर (NEDC-सर्टिफाइड)
परफॉर्मेंस: 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार केवल 7.3 सेकंड में
प्लेटफॉर्म: ब्रांड के उन्नत ई-प्लेटफॉर्म 3.0 पर निर्मित, जिसमें 'सेल-टू-बॉडी' तकनीक शामिल है।


बीवाईडी Sealion 7 के डायनैमिक ट्रिम में 71.8kWh की बैटरी है, जो 231 एचपी के रियर वील ड्राइव मोटर को शक्ति प्रदान करती है।