×

इतिहास के पन्नों में 27 फरवरीः महान समाजसेवी नानाजी देशमुख का महाप्रयाण

 


महान समाजसेवी और भारतीय जनसंघ के प्रखर नेता नानाजी देशमुख का 95 साल की उम्र में 27 फरवरी 2010 को उनकी कर्मभूमि रहे चित्रकूट में निधन हो गया। नानाजी देश के पहले ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने अपना शरीर छात्रों के मेडिकल शोध हेतु दान करने का वसीयतनामा (इच्छा पत्र) मरने से काफी समय पूर्व 1997 में ही लिखकर दे दिया था, जिसका सम्मान करते हुए उनका शव अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान नई दिल्ली को सौंप दिया गया।

11अक्टूबर 1916 को महाराष्ट्र के हिंगोली जिले के कडोली कस्बे में पैदा हुए नानाजी देशमुख का पूरा नाम चंडिकादास अमृतराव देशमुख था। नानाजी देशमुख ने लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रेरित होकर समाज सेवा और सामाजिक गतिविधियों में रुचि ली। नानाजी ने राष्ट्र सेवा में अर्पित करने के लिये अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को दिया। वे प्रचारक के रूप में उत्तर प्रदेश भेजे गये थे।

नानाजी देशमुख भारतीय जनसंघ के नेता थे। 1977 में जब जनता पार्टी की सरकार बनी, तो उन्हें मोरारजी-मन्त्रिमण्डल में शामिल होने की पेशकश की गई लेकिन उन्होंने यह कहते हुए मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए इनकार कर दिया कि 60 वर्ष से अधिक आयु के लोग सरकार से बाहर रहकर समाज सेवा का कार्य करें।

नानाजी ने शिक्षा पर बहुत जोर दिया। उन्होंने पहले सरस्वती शिशु मन्दिर की स्थापना गोरखपुर में की जिसके बाद इसका नेटवर्क दूसरी जगहों पर फैला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की संकल्पना एकात्म मानववाद को मूर्त रूप देने के लिये नानाजी ने 1972 में दीनदयाल शोध संस्थान की स्थापना की।

अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने उन्हें राज्यसभा का सदस्य मनोनीत किया। अटलजी के कार्यकाल में भारत सरकार ने उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य व ग्रामीण स्वालम्बन के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान के लिये पद्म विभूषण प्रदान किया। 2019 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

अन्य अहम घटनाएंः

1879 - रूसी रसायनशास्त्री कॉन्सटैंटिन फालबर्ग ने आर्टिफिशियल स्वीटनर सैकरीन की खोज की थी। कोल तार के पदार्थों पर शोध के दौरान उनके हाथ में किसी पदार्थ की मिठास रह गई, इस पदार्थ को उन्होंने 'सैकरिन'नाम दिया। यह व्यावसायिक रूप से उपलब्ध होने वाला पहला कृत्रिम मिठास देने वाला पदार्थ था।

1932 - ब्रिटिश भौतिकशास्त्री जेम्स चैडविक ने न्यूट्रॉन की खोज की। अणु में प्रोटॉन और न्यूट्रॉन मिलकर अणु का केंद्रक बनाते हैं। इलेक्ट्रॉन इस केंद्रक के चारों तरफ चक्कर लगाते हैं। इस खोज के बाद अणु के केंद्रक को अलग करना संभव हुआ,जिससे परमाणु बम बनाने की राह प्रशस्त हुई।

2001 - ट्रेन के जरिये अयोध्या से गुजरात के गोधरा वापस आ रहे कारसेवकों के डिब्बे में षड्यंत्रपूर्वक आग लगाए जाने से 59 कारसेवकों की मौत।

-अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान द्वारा सभी देव प्रतिमाओं को नष्ट करने का आदेश।

2005 - मारिया शारापोवा ने 'कतर ओपन' खिताब जीता।

2007 - लान्साना कोयटे गुयाना के नये प्रधानमंत्री बने।

2008 - लगातार सातवें साल विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए 25 महिलाओं को 'जी.आर-8 सम्मान'से नवाजा गया।

-पाकिस्तान सरकार ने आसिफ़ अली जरदारी के ख़िलाफ़ लगाये गए भ्रष्टाचार के सभी आरोप वापस लिए।

2009 - भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अपनी लोकसभा सीट का उत्तराधिकारी पार्टी के वरिष्ठ नेता लालजी टंडन को सौंपा।

2010 - भारत ने आठवीं राष्ट्रमंडल निशानेबाज़ी प्रतियोगिता में 35 स्वर्ण, 25 रजत और 14 काँस्य सहित कुल 74 पदक जीतकर प्रथम स्थान हासिल किया।

2012 - भारत 2030 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा लेकिन उसकी ऊर्जा की मांग घटकर 4.5 प्रतिशत रह जाएगी। उर्जा क्षेत्र की वैश्विक कंपनी बीपी ने यह अनुमान लगाया है।

जन्म

1954 - वीरेन्द्र कुमार खटीक - भारतीय राजनीतिज्ञ और भारत की 17वीं लोकसभा के सांसद हैं।

1952 - प्रकाश झा - प्रसिद्ध भारतीय हिन्दी फ़िल्मकार हैं।

1943 - बी.एस.येदियुरप्पा - कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री।

1934 - मनोज दास - प्रसिद्ध उड़िया साहित्यकार थे।

1925 - श्यामा चरण शुक्ल - मध्य प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।

1912 - विष्णु वामन शिरवाडकर कुसुमाग्रज - मराठी कवि, नाटककार, उपन्यासकार और लघु कथाकार थे।

1882 - विजय सिंह पथिक - राजस्थान के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी थे।

निधन

2010 - नानाजी देशमुख -'राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ'के मज़बूत स्तंभ और प्रख्यात समाजसेवी।

1997 - इन्दीवर- हिंदी फ़िल्मों के प्रसिद्ध भारतीय गीतकार।

1976 - के.सी.रेड्डी - कर्नाटक के प्रथम मुख्यमंत्री तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।

1956 - गणेश वासुदेव मावलंकर - प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और लोकसभा के प्रथम अध्यक्ष थे।

1931 - चंद्रशेखर आज़ाद- सुप्रसिद्ध क्रांतिकारी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव पाश