नशेड़ी देवर ने शिक्षिका भाभी को चाकू मार कर किया घायल,खुद खाया जहर
पूर्वी चंपारण,28 अक्टूबर(हि.स.)।जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र में एक नशेड़ी देवर ने नशे के लिए पैसे नही देने पर अपनी शिक्षिका भाभी पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। फिर उसने खुद भी जहर खा लिया।
दोनों की स्थिति मे गंभीर बतायी जा रही है।घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार,पीड़ित शिक्षिका आरा जिला निवासी सुमन कुमारी जो झरोखर थाना क्षेत्र के जमुनिया उत्तरी माध्यमिक विद्यालय में हिंदी की शिक्षिका है। जो फिलवक्त घोड़ासहन थाना क्षेत्र में अपने ससुराल में रहती है, उनका पति रेलवे में लोको पायलट है।परिजनो के अनुसार शिक्षिका सुमन के देवर को नशे की गंभीर लत का शिकार है,वह अक्सर सुमन से पैसे की मांग करता रहता था। रविवार को सुमन कुमारी ने उसे पैसे देने से मना किया तो वह आक्रोशित होकर उस पर चाकू से हमला कर दिया।
इसके बाद उसने खुद भी जहर खा लिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले गई। शिक्षिका का निजी क्लिनिक में और देवर को पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। जहां दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
हिन्दुस्थान समाचार / आनंद कुमार