Gen Z की भाषा: सोशल मीडिया का प्रभाव और नई शब्दावली
सोशल मीडिया का प्रभाव
नई दिल्ली: सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव ने युवाओं की संवाद शैली, सोच और भाषा को पूरी तरह से बदल दिया है। आज की Gen Z पीढ़ी इंस्टाग्राम, यूट्यूब, एक्स और अन्य शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म से निकले नए शब्दों का उपयोग अपनी दैनिक जिंदगी में कर रही है। यही कारण है कि ये शब्द अब केवल इंटरनेट तक सीमित नहीं रह गए हैं, बल्कि कॉलेज, कार्यस्थल और दोस्तों के बीच बातचीत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुके हैं।
Gen Z की कार्यशैली
कार्यालय में काम करने वाली Gen Z पीढ़ी अपनी अनोखी कार्यशैली और शब्दावली के कारण चर्चा का विषय बनी हुई है। 'रेज अप्लाइंग' एक ऐसा शब्द है, जिसका उपयोग तब किया जाता है जब कोई कर्मचारी गुस्से या निराशा में एक साथ कई कंपनियों में नौकरी के लिए आवेदन करता है। वहीं, 'लाउड क्विटिंग' का अर्थ है सबके सामने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए नौकरी छोड़ देना। यह तरीका अपनी बात को खुलकर रखने का प्रतीक माना जाता है।
बेयर मिनिमम मंडे और घोस्टिंग द बॉस
क्या है बेयर मिनिमम मंडे?
इसके अलावा, 'बेयर मिनिमम मंडे' भी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इसका मतलब है सोमवार को खुद पर अतिरिक्त दबाव न डालना और केवल आवश्यक कार्य करना। वहीं, 'घोस्टिंग द बॉस' का अर्थ है ऑफिस का समय खत्म होने पर या छुट्टी के दिन बॉस के कॉल और मैसेज का जवाब न देकर निजी जीवन को प्राथमिकता देना। यह शब्द वर्क लाइफ बैलेंस की नई सोच को दर्शाता है।
कॉलेजों में Gen Z की भाषा
कैसी है उनकी भाषा?
कॉलेजों में भी Gen Z की भाषा लगातार विकसित हो रही है। छात्र हिंदी और अंग्रेजी को मिलाकर 'हिंग्लिश' में बातचीत करना पसंद करते हैं। 'Bro', 'No Cap', 'Low Key' और 'Clock It' जैसे शब्द अब सामान्य बातचीत का हिस्सा बन चुके हैं। 'No Cap' का अर्थ है सच में या बिना झूठ के, 'Low Key' का मतलब है किसी बात को हल्के या शांत तरीके से कहना, और 'Clock It' का उपयोग किसी झूठ या छिपी हुई बात को तुरंत समझने के लिए किया जाता है।
नई शब्दावली का अर्थ
किस शब्द का क्या होता है अर्थ?
इसके अलावा, 'Slay', 'Rizz', 'GOAT', 'Aura', 'Delulu', 'NPC', 'Flex', 'Vibe' और 'Cringe' जैसे शब्द भी नई पीढ़ी की पहचान बन चुके हैं। 'Slay' का अर्थ है शानदार प्रदर्शन करना, 'GOAT' का उपयोग किसी क्षेत्र के सबसे बेहतरीन व्यक्ति के लिए किया जाता है, 'Rizz' किसी को आकर्षित करने की क्षमता को दर्शाता है, जबकि 'Cringe' ऐसे व्यवहार के लिए बोला जाता है जो अजीब या शर्मिंदगी पैदा करने वाला लगे।