×

IMD मौसम अपडेट: तूफानी बारिश और हवाओं का अलर्ट, जानें दिल्ली-NCR का हाल

IMD ने आगामी दिनों के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है, जिसमें दिल्ली-NCR में मौसम में बदलाव और भारी बारिश की संभावना है। पश्चिम बंगाल में भी बारिश ने तबाही मचाई है। जानें अन्य राज्यों में मौसम कैसा रहेगा और कब तक बारिश होगी।
 

IMD मौसम अपडेट

IMD मौसम अपडेट: दक्षिण-पश्चिम मानसून का अंतिम चरण चल रहा है और अगले 7 दिनों में यह पूरी तरह से वापस लौट जाएगा। लेकिन जाते-जाते भी मानसून के बादल कुछ राज्यों में जोरदार बारिश कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में भारी बारिश ने तबाही मचाई है, जबकि अगले 6 दिनों में पूर्वोत्तर भारत (असम, मेघालय), महाराष्ट्र, पूर्वी और दक्षिण भारत में तूफानी हवाओं के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। हालांकि उत्तर भारत के राज्यों में गर्मी और उमस बनी हुई है, लेकिन दिल्ली-NCR में 2-3 दिनों में मौसम में बदलाव आ सकता है। आइए जानते हैं कि दिल्ली-NCR समेत पूरे देश में 29 सितंबर तक मौसम कैसा रहेगा?


ताजा मौसमी परिस्थतियां

पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्रों, उत्तरी ओडिशा और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के तटीय क्षेत्रों में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। 25 सितंबर तक उत्तर-पश्चिम और मध्य बंगाल की खाड़ी पर निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। अगले 24 घंटों में दक्षिण-पश्चिम मानसून गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों से वापस चला जाएगा।


दिल्ली-NCR में मौसम

दिल्ली-NCR में फिलहाल मौसम साफ है और 26 सितंबर तक ऐसा ही रहने की उम्मीद है। सुबह-शाम ठंडी हवा चल सकती है, लेकिन दिन में धूप से गर्मी और उमस का अनुभव हो सकता है। IMD की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में 27, 28, 29 सितंबर को हल्के बादल छाए रह सकते हैं। अक्टूबर के पहले हफ्ते से सर्दी का मौसम दस्तक दे सकता है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।


देश के अन्य हिस्सों में मौसम

IMD की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व और मध्य भारत में अगले 5 दिनों में तूफान आने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। ओडिशा, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 24 से 27 सितंबर तक भारी बारिश हो सकती है। 24 सितंबर को बिहार में, 24-25 सितंबर को झारखंड और पश्चिम बंगाल में बारिश की संभावना है।


दक्षिण भारत में मौसम

दक्षिण भारत में 24 से 28 सितंबर तक तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और तेलंगाना में, 25-26 और 27 सितंबर को तमिलनाडु में, 25 से 28 सितंबर के बीच केरल और माहे में, 26-27 सितंबर को रायलसीमा और तटीय कर्नाटक में, 26 से 28 सितंबर के बीच उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग जगहों पर तूफानी हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं।