Maharashtra Nagar Nigam Elections: BJP Alliance Projected to Secure 130 to 150 Seats
तीन एग्जिट पोल में भाजपा गठबंधन को बहुमत का अनुमान
Maharashtra Nagar Nigam Chunav, मुंबई: महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में मतदान प्रक्रिया समाप्त हो गई है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के तीन एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा गठबंधन को बहुमत मिलने की संभावना है। भाजपा और एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 130 से 150 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि बहुमत के लिए 114 सीटों की आवश्यकता है। कांग्रेस गठबंधन को 60 सीटें मिलने की उम्मीद है, जबकि अन्य दलों को 5 से 7 सीटें मिल सकती हैं। चुनाव परिणाम शुक्रवार को घोषित किए जाएंगे।
50% मतदान का अनुमान
राज्य चुनाव आयुक्त दिनेश वाघमारे ने बताया कि सभी नगर निगमों में मतदान शाम 5:30 बजे समाप्त हुआ। मतदान का अनुमान लगभग 50% है, हालांकि अंतिम आंकड़े बाद में जारी किए जाएंगे।
बीजेपी-शिंदे गठबंधन, कांग्रेस अलग चुनाव लड़ रही
बीएमसी चुनाव में कुल 227 सीटों पर मतदान हुआ। भाजपा और शिंदे गुट की शिवसेना ने मिलकर चुनाव लड़ा है। भाजपा 137 सीटों पर और शिंदे की शिवसेना 90 सीटों पर उम्मीदवार उतार रही है। दूसरी ओर, शिवसेना यूबीटी ने मनसे के साथ गठबंधन किया है, जिसमें यूबीटी 163 सीटों पर और एमएनएस 52 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस ने वंचित बहुजन आघाडी (वीबीए) के साथ गठबंधन किया है, जिसमें कांग्रेस 143 सीटों पर और वीबीए 46 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। एनसीपी ने किसी अन्य दल के साथ गठबंधन नहीं किया है और अजित गुट वाली यह पार्टी 94 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।