Nissan Tekton: नई मिडसाइज SUV का भारतीय बाजार में आगमन
Nissan Tekton का लॉन्च
Nissan Tekton का अनावरण: जापान की प्रमुख ऑटो निर्माता कंपनी Nissan भारतीय बाजार में अपनी नई मिडसाइज SUV Tekton को पेश करने की योजना बना रही है। कंपनी ने हाल ही में एक टीजर जारी कर इसकी लॉन्च तिथि की जानकारी दी है। Nissan Tekton का वैश्विक अनावरण 9 जुलाई को मुंबई में होगा। यह SUV ‘Baby Patrol’ के नाम से जानी जाएगी, क्योंकि इसका डिज़ाइन Nissan की प्रसिद्ध फुल-साइज SUV Patrol से प्रेरित है।
टीजर में इस कार का फ्रंट लुक बेहद आकर्षक और शक्तिशाली नजर आता है। इसमें बड़ी ग्रिल, सीधी और मस्कुलर बॉडी लाइन, चौड़ाई में फैली कनेक्टेड LED लाइट बार और बीच में रोशन Nissan लोगो इसे प्रीमियम लुक प्रदान करते हैं। इसके बोनट पर बड़े अक्षरों में लिखा ‘TEKTON’ इसे एक अलग पहचान देता है।
फीचर्स की बात करें तो Nissan Tekton में 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पावर्ड ड्राइवर सीट, वायरलेस चार्जिंग और एम्बिएंट लाइटिंग जैसे प्रीमियम फीचर्स शामिल होने की संभावना है। सुरक्षा के लिए इसमें लेवल-2 ADAS, 360 डिग्री कैमरा और 6 एयरबैग जैसे उन्नत फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।
इंजन विकल्पों में बेस वेरिएंट में 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन की संभावना है, जो 100 PS की पावर और 160 Nm का टॉर्क उत्पन्न करेगा। वहीं, टॉप वेरिएंट में 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जो 163 PS की पावर और 280 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। इसके साथ मैनुअल और CVT दोनों गियरबॉक्स विकल्प उपलब्ध हो सकते हैं।
कीमत के संदर्भ में, Nissan Tekton की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11 लाख रुपये से कम रहने की उम्मीद है। भारतीय बाजार में लॉन्च होने के बाद इसका मुकाबला हुंडई क्रिएटा, मारुति ग्रैंड विटारा, किया सेल्टोस और टाटा सिएरा जैसी लोकप्रिय SUVs से होगा।