×

बर्फबारी के बाद ऊंचाई इलाकाें में जम गए झरनें और नदियों का पानी

 




देहरादून, 15 दिसंबर (हि.स.)। यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, बदरीनाथ समेत प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों मेंं बर्फबारी के साथ ही छोटी नदियोंं का पानी जमने से यहां प्राकृतिक नजारे बेहद खूबसूरत हो गए हैं। मौसम भले ही सर्द हो, लेकिन प्रकृति का रूप हर किसी को सम्मोहित कर रहा है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने पर्यटकों से शीतकाल में उत्तराखंड आने की अपील करते हुए कहा कि सरकार

की ओर से यात्रियों को सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

उत्तराखण्ड के ऊंचाई वाले सीमांत क्षेत्रों में प्रकृति सुंदरता अपने शबाब पर है। बरसात के बाद चारों ओर हरे भरे बुग्यालों के साथ ही खिले फूलों की महक चारों ओर फैले रही है। शीतकाल में बर्फवारी व पानी झरने, छोटी नदियाें का पानी जम गया है। राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से तापमान माइनेस 20डिग्री तक पहुंच गया है, जिससे पानी जम गया है। बदरीनाथ धाम में बहता पानी और झरने जम गये है। पर्यटकों के लिए जमे पानी केे झरने आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। स्थानीय प्रशासन ने पर्यटक स्थलों पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने जिलाधिकारियों को पर्यटकों के लिए सभी आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल