TECNO Spark Go 3 Pro की पहली सेल कल, जानें कीमत और फीचर्स
TECNO Spark Go 3 Pro की बिक्री शुरू
नई दिल्ली। TECNO ने अपने नए बजट स्मार्टफोन TECNO Spark Go 3 Pro की पहली बिक्री कल, 4 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू करने की घोषणा की है। इस फोन को 'देश जैसा दमदार' टैगलाइन के साथ पेश किया गया है और यह Amazon, Flipkart और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन को दो स्टोरेज विकल्पों में पेश किया गया है: 4GB RAM + 64GB स्टोरेज की कीमत ₹15,999 और 4GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत ₹16,999 है। इस फोन में 8GB तक वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी है, जिससे कुल रैम क्षमता 12GB तक बढ़ जाती है।
प्रमुख फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी विशेषता इसकी मजबूती है। यह सेगमेंट का पहला फोन है जो IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह धूल, बारिश और उच्च दबाव वाले पानी के जेट से सुरक्षित रहता है। इसके अलावा, इसे 1.5 मीटर तक गिरने से बचाने के लिए SGS सर्टिफिकेशन भी प्राप्त है। कॉलिंग के दौरान बैकग्राउंड शोर को कम करने के लिए इसमें एआई नॉइज़ कैंसिलेशन तकनीक भी शामिल है। लंबे समय तक चलने के लिए इसमें 5,200 mAh की बैटरी है, जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में 6.78 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें रियर पैनल पर f/1.8 अपर्चर वाला 13MP AI कैमरा और फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा है।
अन्य खूबियां
मल्टीमीडिया अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए इसमें DTS सपोर्ट वाले डुअल स्टीरियो स्पीकर्स और घरेलू उपकरणों को नियंत्रित करने के लिए IR ब्लास्टर भी शामिल है।