जम्मू के मांडा में यात्री बस दुर्घटना में घायलों का इलाज जारी, 3 को गंभीर चोटें
जम्मू, 23 फ़रवरी (हि.स.)। शनिवार देर रात कटरा से जम्मू आ रही यात्री बस जम्मू के मांडा क्षेत्र में नियंत्रित हो कर गहरी खाई में जा गिरी थी। हादसे में बस के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई और 17 श्रद्धालु घायल हो गए थे। घायलों में तीन को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों का इलाज जीएमसी जम्मू में चल रहा है।
मृतक ड्राइवर की पहचान हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा निवासी राकेश कुमार के रूप में हुई है।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए ड्राइवर के परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं और घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की है।
मांडा बस दुर्घटना में घायलों की पहचान
1. अंजलि पत्नी सुधीर माहेश्वरी उम्र 58 वर्ष निवासी फ़रीदाबाद हरियाणा
2. नितेश पुत्र सुधीर माहेश्वरी उम्र 35 वर्ष निवासी फ़रीदाबाद हरियाणा
3. सुधीर माहेश्वरी पुत्र बाल कृष्ण माहेश्वरी उम्र 65 वर्ष निवासी फ़रीदाबाद हरियाणा (सिर में चोट)
4. सुभाष पुत्र बलदेव उम्र 55 वर्ष निवासी मुजफ्फरनगर यूपी
5. वृंदा पुत्री बलदेव उम्र 24 वर्ष निवासी मुजफ्फरनगर यूपी
6. शर्ती पुत्री राकेश उम्र 25 वर्ष निवासी दिल्ली
7. ध्रुव पुत्र सुभाष उम्र 18 वर्ष निवासी मुजफ्फरनगर, यूपी
8. प्राची शर्मा पुत्री सुधीर कुमार उम्र 24 वर्ष निवासी दिल्ली
9. विनोद कुमार पुत्र मदन लाल उम्र 32 वर्ष निवासी हिमाचल प्रदेश
10. कार्तिकेय त्रिपाठी पुत्र विनय कुमार उम्र 28 वर्ष निवासी गोरखपुर यूपी
11. कल्याणी शर्मा पुत्री कमलेश शर्मा उम्र 25 वर्ष निवासी दिल्ली
12. हिमांशु पुत्र रविंदर उम्र 20 साल निवासी दिल्ली
13. श्रेया पुत्री सुभाष उम्र 23 वर्ष निवासी मुजफ्फरनगर यूपी
14. संध्या पत्नी सुभाष उम्र 50 वर्ष निवासी मुजफ्फरनगर, यूपी
15. आतिश पुत्र दलजीत उम्र 24 निवासी दिल्ली16. अक्षय पुत्र सुधीर कुमार उम्र 29 निवासी दिल्ली 17. आकांक्षा पुत्री सुधीर कुमार उम्र 27 निवासी दिल्ली के रूप में हुई है।
हादसे का शिकार हुई बस दिल्ली के रामदयाल ट्रैवल की है जो कटरा से दिल्ली जा रही थी जिसमें 25 से 30 यात्री सवार थे और 17 को चोटें आई है जबकि ड्राइवर की मौत हो गई।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह