अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025: शुभकामनाएं और संदेश
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का महत्व
योग की उत्पत्ति भारत में हुई थी और अब यह विश्वभर में लोगों को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुधारने के लिए जाना जाता है। योग प्राकृतिक तरीके से स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती को बढ़ावा देने में सहायक है। इसके अनेक फायदों के कारण हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष, यह शनिवार, 21 जून 2025 को मनाया जाएगा, और इसका विषय है 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग', जिसे संयुक्त राष्ट्र ने निर्धारित किया है। योग दिवस के अवसर पर, यहां कुछ सरल शुभकामनाएं हैं जिन्हें आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा कर सकते हैं।
योग दिवस की शुभकामनाएं
नहीं होगी आपको कोई बीमारी,
योग करने की करें समझदारी।
योग दिवस की शुभकामनाएं।
स्वास्थ्य और सुख का मंत्र
हेल्दी रहे तन और मन,
योग ही है रोग मुक्त जीवन का मूल मंत्र।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं।
योग का सुकून
सांसों की गहराई में छिपा है जीवन का रहस्य,
योग अपनाएं और पाएं सुकून का सामंजस्य।
योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
योग की शक्ति
योग है आत्मा की शक्ति,
योग है जीवन की ऊर्जा,
इससे ही मिलती है सच्ची खुशी और हंसी।
योग दिवस की शुभकामनाएं।
योग का मार्ग
योग मुक्ति का है मार्ग,
निरंतर करें इसका अभ्यास,
भय, पीड़ा और अकेलेपन से मुक्त होगी काया।
हैप्पी योगा डे।
सकारात्मक परिवर्तन
खुद को बदलो, जग बदलेगा,
योग से सुखमय हर दिन खिलेगा।
योग दिवस की शुभकामनाएं।
योग दिवस का जश्न
योग दिवस पर, आइए गहरी सांस लें,
धीरे-धीरे खिंचाव लें और खिलखिला कर मुस्कुराएं।
योग दिवस की शुभकामनाएं।