अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर उठाए सवाल, थाने के सामने हत्या पर जताई चिंता
लखनऊ में हत्या की घटना पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला किया है। उन्होंने शनिवार को लखनऊ के मड़ियांव में हुई एक हत्या की घटना पर सवाल उठाते हुए कहा कि, थाने के सामने हुई इस वारदात से यह स्पष्ट होता है कि, अपराधी और माफिया प्रदेश छोड़कर नहीं गए हैं।
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "जब उप्र की राजधानी में थाने के सामने हत्या हो रही है, तो यह दर्शाता है कि बदमाश और माफिया यूपी में ही हैं। वे शासन-प्रशासन की मिलीभगत से भाजपा के दफ्तरों या थानों में विशेष अतिथि बनकर रह रहे हैं।"
जब उप्र की राजधानी में थाने के सामने हत्या हो रही है तो लगता है वो बदमाश-माफ़िया यूपी छोड़कर नहीं गये हैं, वो शासन-प्रशासन की साठगांठ से भाजपा के दफ़्तरों या थानों में प्रश्रय प्राप्त विशेष अतिथि बनकर रह रहे हैं। pic.twitter.com/Ya2ZMr2IG7
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 13, 2026
शनिवार को, मगन बिहारी तिवारी की मड़ियांव थाने के सामने चाकू से हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, वे अपने पोते संकल्प को बाइक पर बैठाकर बिल जमा करने जा रहे थे। इसी दौरान, रॉन्ग साइड से आ रहे ठेले वाले से पोते ने कुछ कहा, जिससे ठेले वाला गुस्से में आ गया और उन पर चाकू से हमला कर दिया। जब तिवारी ने अपने पोते को बचाने की कोशिश की, तो आरोपी ने उन पर भी चाकू से वार कर दिए, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।
बुजुर्ग की हत्या के बाद थाने के पास हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की, जबकि परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।