अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण: 2,000 किलोमीटर की मारक क्षमता
भारत ने अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण किया है, जो 2,000 किलोमीटर की मारक क्षमता रखती है। यह परीक्षण ओडिशा के बालासोर में किया गया और इसे विशेष रेल-आधारित मोबाइल लॉन्चर से अंजाम दिया गया। डीआरडीओ के अधिकारियों ने इसे एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस परीक्षण की जानकारी साझा की है। जानें इस परीक्षण के पीछे की तकनीकी विशेषताएँ और इसके महत्व के बारे में।
Sep 25, 2025, 10:19 IST
डीआरडीओ ने किया अग्नि-प्राइम का सफल परीक्षण
- अपने सभी उद्देश्यों में सफल रहा : डीआरडीओ
बालासोर (ओडिशा): रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने बुधवार रात ओडिशा के बालासोर में इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज में अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण किया। यह परीक्षण देश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, और अधिकारियों के अनुसार, यह अपने सभी उद्देश्यों में सफल रहा। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस परीक्षण की जानकारी अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर साझा की है।
रेल-आधारित मोबाइल लॉन्चर से किया परीक्षण
डीआरडीओ के अधिकारियों के अनुसार, यह परीक्षण विशेष रूप से डिजाइन किए गए रेल-आधारित मोबाइल लॉन्चर से किया गया, जो इसे और भी खास बनाता है। यह क्षमता केवल कुछ देशों के पास है।
ये भी पढ़ें : Agni-5 Ballistic Missile : भारत ने बढ़ाई सैन्य ताकत, अग्नि-5 का सफल परीक्षण