अजय चौटाला बने जजपा संसदीय बोर्ड के नए अध्यक्ष, 5 राज्यों में नए प्रदेशाध्यक्षों की घोषणा
जजपा संसदीय बोर्ड में नए चेयरमैन की नियुक्ति
चंडीगढ़ समाचार: जजपा ने अजय चौटाला को संसदीय बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया है। इसके साथ ही, पार्टी ने पांच राज्यों में नए प्रदेशाध्यक्षों के नामों की भी घोषणा की है। संसदीय बोर्ड में पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, पूर्व विधायक गंगाराम, शीला भ्याण, राज सिंह दहिया, राजेश सूटा, कृष्ण प्रजापत गंगवा और सभी प्रदेश अध्यक्ष शामिल हैं। इसके अलावा, हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी में पांच वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची भी जारी की गई है।
पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी का गठन
जेजेपी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला के नेतृत्व में एक पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में 18 सदस्यों की नियुक्ति की गई है, जिसमें डॉ. अजय सिंह चौटाला, वरिष्ठ नेता डॉ. केसी बांगड़, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, पूर्व विधायक अमरजीत ढांडा, नैना सिंह, रमेश खटक, मोहसीन चौधरी, रीटा सिंह, राव सुनील चौधरी और सभी प्रदेश अध्यक्ष शामिल हैं।
प्रदेशाध्यक्षों की नियुक्ति
पंजाब में संदीप न्यौल, दिल्ली में दिनेश डागर को सौंपी प्रदेशाध्यक्ष की कमान: जेजेपी ने राजस्थान में पृथ्वीराज मील, उत्तर प्रदेश में चौधरी महेंद्र सिंह, गुजरात में बच्चन सिंह गुर्जर और पंजाब में संदीप न्यौल को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। हरियाणा जेजेपी प्रदेश कार्यकारिणी में ऋषिराज राणा और रणदीप कौल को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। राजेश भारद्वाज को प्रदेश संगठन सचिव, अंजनी लडा को प्रदेश कोषाध्यक्ष और वीरेंद्र चौधरी को प्रदेश प्रचार सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
अधिक जानकारी के लिए
यह भी पढ़ें: हरियाणा में कॉमन सेंटर पर होंगी भर्ती