अमरनाथ यात्रा 2026: श्रद्धालुओं का पहला जत्था जम्मू से रवाना
अमरनाथ यात्रा 2026 का पहला जत्था जम्मू के भगवती नगर से रवाना हो गया है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर यात्रा की शुरुआत की। भक्त पहलगाम और बालटाल के रास्ते से पवित्र गुफा की ओर बढ़ रहे हैं। इस यात्रा के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। जानें इस यात्रा के बारे में और क्या खास है।
Jul 2, 2026, 10:25 IST
अमरनाथ यात्रा की शुरुआत
अमरनाथ यात्रा 2026, जम्मू: प्रसिद्ध श्री अमरनाथ यात्रा का आरंभ तीन जुलाई से होने जा रहा है। इस अवसर पर जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से श्रद्धालुओं का पहला जत्था 'बम बम भोले' के जयकारों के साथ बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुआ।
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को प्रशासन द्वारा किए गए व्यापक इंतजाम और कड़ी सुरक्षा के बीच हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भक्त पहलगाम और बालटाल के मार्ग से पवित्र गुफा की ओर बढ़े।