अमित शाह के अंबाला दौरे पर लंच में शामिल होंगे हरियाणा के नेता
अमित शाह का अंबाला दौरा
चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी): केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के अंबाला दौरे के दौरान अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर लंच का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और कृष्णपाल गुर्जर जैसे कई प्रमुख नेता और मंत्री शामिल होंगे।
लंच में शामिल होने वाले प्रमुख अतिथि एवं गणमान्य व्यक्ति:
नायब सिंह सैनी – मुख्यमंत्री, हरियाणा।
मनोहर लाल – केंद्रीय मंत्री, आवासन एवं शहरी कार्य तथा विद्युत।
राव इंद्रजीत सिंह – केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन तथा योजना; संस्कृति राज्य मंत्री।
कृष्णपाल गुर्जर – केंद्रीय राज्य मंत्री, सहकारिता।
हरविंद्र कल्याण – अध्यक्ष, हरियाणा विधानसभा।