×

अमित शाह ने सीतामढ़ी में जानकी मंदिर के लिए भूमि पूजन किया

गृह मंत्री अमित शाह ने सीतामढ़ी में जानकी मंदिर के लिए भूमि पूजन किया, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल थे। यह मंदिर माता सीता की जन्मस्थली पर बनेगा और इसे अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इस परियोजना के लिए बिहार सरकार ने ₹882 करोड़ की योजना को मंजूरी दी है। इस अवसर पर देशभर से साधु-संतों की उपस्थिति ने इसे और भी खास बना दिया।
 

भूमि पूजन का ऐतिहासिक अवसर

सीतामढ़ी - गृह मंत्री अमित शाह ने आज बिहार के सीतामढ़ी में जानकी मंदिर के लिए भूमि पूजन का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उनके साथ मौजूद थे। यह मंदिर परिसर माता सीता की जन्मस्थली पर अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर बनाया जाएगा, जो न केवल श्रद्धा का केंद्र बनेगा, बल्कि सीतामढ़ी शहर को एक विकसित धार्मिक नगरी के रूप में भी स्थापित करेगा।


बिहार सरकार ने इस परियोजना के लिए ₹882 करोड़ 87 लाख की योजना को मंजूरी दी है। इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने के लिए अयोध्या धाम, जनकपुर और देश के विभिन्न हिस्सों से साधु-संत यहां पहुंचे। अयोध्या, काशी, जनकपुर और दक्षिण भारत से आए संतों के जय सियाराम के उद्घोष ने पूरे क्षेत्र को भक्तिरस से भर दिया। पुनौरा धाम को दुल्हन की तरह सजाया गया है। भूमि पूजन के लिए जयपुर से चांदी का कलश, दिल्ली से विशेष पूजन सामग्री, 21 तीर्थों की मिट्टी और 31 नदियों का जल मंगवाया गया।