अमिताभ ठाकुर ने श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के CEO पद के लिए किया आवेदन
श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट में नए CEO की तलाश
लखनऊ। अयोध्या में स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के पद के लिए पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने आवेदन किया है। राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले के बाद ट्रस्ट में संगठनात्मक बदलाव की प्रक्रिया तेज हो गई है।
राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO पद के लिए पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने किया आवेदन।
चढ़ावा चोरी विवाद के बाद ट्रस्ट में बड़े बदलाव, नए CEO की तलाश जारी।#Uttarpradesh #AmitabhThakur pic.twitter.com/qn9LnQ4Xwj
— Jaya Singh. (@SinghJaya_) July 14, 2026
महासचिव चंपत राय सहित कई प्रमुख पदाधिकारियों के इस्तीफे के बाद, ट्रस्ट ने देशभर से योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस संदर्भ में अमिताभ ठाकुर का आवेदन विशेष रूप से चर्चा का विषय बना हुआ है। ट्रस्ट नए CEO के चयन की प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहा है और जल्द ही निर्णय लेने की संभावना जताई जा रही है। राम मंदिर प्रशासन में होने वाले इस बदलाव पर संत समाज, श्रद्धालुओं और प्रशासनिक हलकों की नजरें टिकी हुई हैं।