अमृतसर में आवारा कुत्तों के हमले से बुजुर्ग की मौत
बुजुर्ग पर कुत्तों का हमला, अस्पताल में हुई मौत
बुजुर्ग के शरीर को बुरी तरह से नोचा था, अस्पताल में तोड़ा दम
पंजाब में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। हाल ही में अमृतसर में एक बुजुर्ग पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। जब तक बुजुर्ग इनसे बचने का उपाय खोजते, तब तक कुत्तों ने उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने कुत्तों को भगाया
हमले के दौरान बुजुर्ग ने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन कुत्तों का झुंड लगातार उन पर हमला करता रहा। आसपास के लोगों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर कुत्तों को भगाया और घायल बुजुर्ग को बाहर निकाला। तब तक उनके शरीर पर कई गहरे जख्म हो चुके थे और काफी खून बह चुका था। इस घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है।
आवारा कुत्तों के खिलाफ प्रशासन से कार्रवाई की मांग
स्थानीय लोगों ने नगर निगम और प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने की मांग की है। हाल के दिनों में पंजाब के विभिन्न जिलों में आवारा कुत्तों के हमलों की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे लोगों ने सार्वजनिक सुरक्षा के लिए त्वरित कदम उठाने की मांग की है।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कार्रवाई
19 मई 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों के मामले में पंजाब सरकार को सख्त निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नागरिकों और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया है। इसके तहत हर नगर निगम में स्ट्रे एनिमल कंट्रोल टास्क फोर्स का गठन किया जा रहा है।