अमेरिका ने 2025 में 1703 भारतीयों को किया डिपोर्ट
भारतीयों की डिपोर्टेशन की संख्या
भारतीय डिपोर्टी: अमेरिका ने वर्ष 2025 में अब तक 1703 भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट किया है, जिसमें 1562 पुरुष और 141 महिलाएं शामिल हैं। यह जानकारी विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने लोकसभा में एक लिखित प्रश्न के उत्तर में साझा की। डीएमके सांसद कनिमोझी ने विदेश मंत्रालय से जनवरी 2025 से अब तक डिपोर्ट किए गए भारतीयों की जानकारी मांगी थी। मंत्री ने बताया कि 2020 से 2024 के बीच कुल 5541 भारतीयों को अमेरिका से वापस भेजा गया है। इसी अवधि में ब्रिटेन ने 311 भारतीयों को डिपोर्ट किया है। 2025 में अब तक 131 भारतीयों को वापस भेजा गया है।
मंत्री ने यह भी कहा कि अमेरिका और अन्य देशों से डिपोर्ट किए जा रहे भारतीयों के साथ मानवीय व्यवहार को लेकर हमने संबंधित देशों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। 5 फरवरी 2025 के बाद से हमें अमानवीय व्यवहार की कोई शिकायत नहीं मिली है।