अयोध्या दीपोत्सव 2026: सीएम योगी की अपील, घरों में जलाएं दीप
अयोध्या दीपोत्सव का भव्य आयोजन
अयोध्या दीपोत्सव 2026: भगवान श्रीराम की प्रिय नगरी अयोध्या आज 10वें दीपोत्सव के लिए तैयार है। शाम को सरयू नदी के किनारे राम की पैड़ी के 56 घाटों पर 30 लाख से अधिक दीये जलाए जाएंगे, जिससे पूरा शहर 33 लाख दीयों की रोशनी से जगमगा उठेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी राम भक्तों से अपने घरों और आंगनों में दीप जलाने की अपील की है।
सीएम योगी ने अपने एक्स पोस्ट में कहा, "दीपक केवल मिट्टी का एक पात्र नहीं है, यह चेतना का जागरण है। यह हमें सिखाता है कि अंधकार से लड़ने की बजाय एक ज्योति जलाना आवश्यक है, जिससे अंधकार समाप्त हो जाता है।" उन्होंने कहा कि अयोध्या में आयोजित होने वाला यह दीपोत्सव हमारे आस्था और आत्मगौरव का प्रतीक है।
सीएम ने आगे कहा, "आज हम सभी माँ सरयू को साक्षी मानकर प्रभु श्री राम की प्रिय नगरी में 10वां दीपोत्सव मनाने जा रहे हैं। जब श्री राम जन्मभूमि पर दीप जलें, तब आप अपने-अपने घरों में भी दीप जलाएं। आइए, हम सब मिलकर इस उत्सव का आनंद लें। जय जय श्री राम!"
दीपक केवल मिट्टी का एक पात्र नहीं, चेतना का जागरण है। वह युगों से हमें सीख दे रहा है कि अंधकार से लड़ना नहीं होता, केवल एक ज्योति जलानी होती है और अंधकार विदा हो जाता है।
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के आगमन के हर्षोल्लास में सप्तपुरियों में श्रेष्ठ श्री अयोध्या धाम में आयोजित होने वाला पावन दीपोत्सव इसका साक्षात दर्शन कराता है।
आज हम सभी माँ सरयू को साक्षी मानकर प्रभु श्री राम की प्राणों से प्रिय नगरी में 10वां दीपोत्सव मनाने जा रहे हैं।
अयोध्या का दीपोत्सव हमारी आस्था, आत्मगौरव और सनातन चेतना के पुनर्जागरण का महापर्व है।
जब श्री राम जन्मभूमि पर दीप जलें, तब आप अपने-अपने घर-आंगन में भी दीप जलाएं।
आइए, सनातन सत्य के उद्घोष का उत्सव मनाएं।
जय जय श्री राम!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 7, 2026
इस दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर 30 लाख मिट्टी के दीये जलाए जाएंगे। इसके अलावा, अयोध्या के विभिन्न स्थानों पर तीन लाख दीये भी जलाए जाएंगे। आकाश में 2,100 स्वदेशी ड्रोन के माध्यम से भगवान राम के जीवन और रामायण की विभिन्न कथाओं को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही, कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिसमें देश-विदेश से आए कलाकार भाग लेंगे।