अलीगढ़ में करणी सेना के नेता पर हमला, वीडियो हुआ वायरल
अलीगढ़ में हिंसक घटना का वीडियो वायरल
अलीगढ़। अलीगढ़ के सिविल लाइन क्षेत्र में एक हिंदूवादी नेता सचिव राघव के साथ हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। इस वीडियो में कुछ लोग सचिन को खींचते हुए और नारेबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि पीड़ित करणी सेना का जिलाध्यक्ष है। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हाल ही में, यूजीसी के खिलाफ एक सवर्ण महापंचायत का आयोजन किया गया था, जिसमें एक विवादास्पद टिप्पणी के कारण माहौल गरम हो गया। सचिन भी इस पंचायत में मौजूद थे, जहां किसी ने जाटव और वाल्मीकि समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस पर वाल्मीकि समाज के लोग भड़क गए और सिविल लाइन इलाके में सचिन को पकड़कर उनके साथ मारपीट की।
अलीगढ़ में करणी सेना के जिलाध्यक्ष सचिन राघव को पीटा गया जूलूस निकाला गया जय भीम के नारे लगवाए गए pic.twitter.com/PJrlKHpdtK
— Tushar Srivastava (@TusharSrilive) September 17, 2026
वायरल वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि हमलावर 'जय भीम' के नारे लगा रहे थे। पुलिस ने सचिन राघव की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि कैसे सचिन पर हमला किया गया और उन्हें बेल्ट से पीटा गया। इस दौरान सचिन हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए दिखाई दिए।