इंडोनेशिया में स्कूल इमारत ढहने से मृतकों की संख्या 14 हुई
इमारत ढहने की घटना
इंडोनेशिया में एक स्कूल की इमारत के ढहने से मलबे में से और शवों के मिलने के बाद मृतकों की संख्या 14 तक पहुंच गई है। कई छात्र अब भी लापता हैं, जिससे मृतकों की संख्या और बढ़ने की संभावना है।
बचावकर्मी सोमवार से इस घटना के बाद से बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। बृहस्पतिवार को जब किसी जीवित व्यक्ति के मिलने का कोई संकेत नहीं मिला, तो मलबा हटाने के लिए भारी मशीनों का सहारा लिया गया। शुक्रवार की शाम को बचावकर्मियों ने नौ शवों को बरामद किया, जिससे मृतकों की संख्या में वृद्धि हुई। लगभग 50 छात्र अब भी लापता हैं।
यह घटना इंडोनेशिया के जावा प्रायद्वीप के सिदोअर्जो में स्थित एक सदी पुरानी ‘कोजिनी इस्लामिक बोर्डिंग स्कूल’ के प्रार्थना कक्ष के ढांचे के गिरने से हुई। राष्ट्रीय आपदा नियंत्रण एजेंसी के प्रमुख सुहार्यंतो के अनुसार, शुक्रवार को दो शव प्रार्थना कक्ष के निकट और एक शव निकास द्वार के पास मिला। उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि शनिवार रात तक बचाव कार्य समाप्त होने की उम्मीद है।