इतिहास के 10 सबसे बड़े भूकंप: जानें उनके बारे में
इतिहास के 10 सबसे बड़े भूकंप
10 सबसे बड़े भूकंप: 30 जुलाई 2025 को रूस के कमचटका प्रायद्वीप में एक शक्तिशाली भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 8.8 मापी गई। इस भूकंप ने आसपास के क्षेत्रों में भारी तबाही मचाई है।
भूकंप के कारण प्रशांत महासागर में 3 मीटर ऊँची सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई है। यह भूकंप अब तक का छठा सबसे बड़ा भूकंप माना जा रहा है। आइए जानते हैं अब तक के 10 सबसे विनाशकारी भूकंप कौन से हैं।
अब तक के 10 सबसे भयानक भूकंप
1. चिली का ग्रेट वलडीविया भूकंप – 1960
तीव्रता: 9.5
यह भूकंप चिली के बायोबायो क्षेत्र में आया था और इसे 'वलडीविया भूकंप' के नाम से भी जाना जाता है। इसमें 1655 लोगों की जान गई और 20 लाख से अधिक लोग बेघर हो गए थे।
2. अलास्का, अमेरिका – 1964
तीव्रता: 9.2
'गुड फ्राइडे' भूकंप के नाम से मशहूर, यह भूकंप प्रिंस विलियम साउंड में आया था। इससे हुई सुनामी और भूकंप में 130 लोगों की जान गई और 2.3 अरब डॉलर का नुकसान हुआ।
3. सुमात्रा, इंडोनेशिया – 2004
तीव्रता: 9.1
यह भूकंप तीसरे स्थान पर है, लेकिन मौतों के मामले में सबसे खतरनाक था। इसमें आई सुनामी ने 2.8 लाख लोगों की जान ली और 11 लाख से अधिक लोग बेघर हो गए। इसका प्रभाव भारत के तटीय क्षेत्रों तक महसूस किया गया था।
4. जापान का टोहोकू भूकंप – 2011
तीव्रता: 9.1
इस भूकंप और सुनामी से 15,000 से अधिक लोगों की जान गई थी। जापान के फुकुशिमा न्यूक्लियर प्लांट को भी भारी नुकसान हुआ, जिससे वैश्विक चिंता बढ़ी।
5. कमचटका, रूस – 1952
तीव्रता: 9.0
इस स्थान पर 1952 में भी एक भीषण भूकंप आया था, जिसे रिक्टर स्केल पर 9.0 तीव्रता के रूप में रिकॉर्ड किया गया। इससे हवाई द्वीपों में भी तबाही मची थी।
6. चिली (क्विरिहुए) – 2010
तीव्रता: 8.8
यह भूकंप चिली के क्विरिहुए शहर में आया और इसमें 523 लोगों की जान गई और 3.7 लाख घर तबाह हो गए।
7. इक्वाडोर-कोलंबिया भूकंप – 1906
तीव्रता: 8.8
इस भूकंप से उठी सुनामी ने 1500 लोगों की जान ले ली। इसकी लहरें अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को तक पहुंच गई थीं।
8. अलेटियन आइलैंड्स, अलास्का – 1965
तीव्रता: 8.7
यह भूकंप रैट आइलैंड्स के पास आया और इससे उठी 35 फीट ऊँची सुनामी ने समुद्री तटों को तहस-नहस कर दिया।
9. भारत (अरुणाचल प्रदेश) – 1950
तीव्रता: 8.6
इसे असम-तिब्बत भूकंप भी कहा जाता है। इसमें 780 लोगों की मौत हुई और भूस्खलन तथा जमीन में दरारें देखने को मिलीं।
10. सुमात्रा, इंडोनेशिया – 2012
तीव्रता: 8.6
2004 के बाद सुमात्रा फिर कांप उठा, हालांकि इस बार ज्यादा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन कुछ लोगों की मौत हो गई थी।