ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर खामेनेई की अंतिम विदाई की रस्में शुरू
खामेनेई का अंतिम संस्कार
28 फरवरी 2026 को अमेरिकी और इजरायली हमले में हुई थी मौत
Khamenei's Funeral, तेहरान: ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई और उनके परिवार के सदस्यों की अंतिम विदाई की रस्में आरंभ हो गई हैं। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में उनके दामाद, सबसे बड़ी बेटी, 14 महीने की पोती और नए सुप्रीम लीडर अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई की पत्नी शामिल हैं। बच्ची का ताबूत खामेनेई के ताबूत के पास रखा गया है, साथ ही उसकी तस्वीर भी रखी गई है।
खामेनेई का अंतिम संस्कार 9 जुलाई को
ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान और देश के अन्य शीर्ष नेता तेहरान के ग्रैंड मोसल्ला में खामेनेई को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इस दौरान पजशकियान भावुक होकर रो पड़े। खामेनेई का अंतिम संस्कार 9 जुलाई को मशहद शहर में किया जाएगा।
भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने दी श्रद्धांजलि
तेहरान में भारतीय धर्मगुरुओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने अयातुल्ला अली खामेनेई को श्रद्धांजलि अर्पित की। यह प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को खामेनेई को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचा।
अंतिम संस्कार की प्रक्रिया
अली खामेनेई के अंतिम संस्कार का पूरा कार्यक्रम:
- 4-5 जुलाई: तेहरान में आम जनता के लिए श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया जाएगा।
- 6-7 जुलाई: अंतिम यात्रा तेहरान के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरते हुए कोम पहुंचेगी।
- 8 जुलाई: इराक के नजफ और कर्बला में सार्वजनिक अंतिम यात्राएं निकाली जाएंगी।
- 9 जुलाई: खामेनेई के पार्थिव शरीर को वापस ईरान लाया जाएगा और उसी दिन मशहद में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।