उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2026 का परिणाम जारी, जानें कैसे करें चेक
UP Police Constable Result 2026
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। सभी उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने स्कोरकार्ड की जांच कर सकते हैं। साथ ही, बोर्ड ने फाइनल आंसर-की भी उपलब्ध कराई है। इस परीक्षा में कुल 76,184 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है, जिन्हें अब दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करके परिणाम और फाइनल आंसर-की देख सकते हैं।
32,679 पदों के लिए हुई थी भर्ती परीक्षा
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को कुल 6 शिफ्टों में आयोजित की गई थी। इस भर्ती के लिए 32,679 रिक्त पदों पर 21 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। कुल पदों की तुलना में लगभग 2.33 गुना यानी 76,184 उम्मीदवारों को अगले चरण DV/PST के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
श्रेणीवार नॉर्मलाइज्ड कटऑफ
अनारक्षित (UR) – 258.03661
महिला – 255.84346
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) – 251.63020
महिला – 249.27083
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) – 247.93434
महिला – 247.35926
अनुसूचित जाति (SC) – 239.34407
अनुसूचित जनजाति (ST) – 220.10639
महिला – 211.47988
न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स
अनारक्षित (UR): 30%
EWS: 25%
OBC: 25%
SC/ST: 20%
ऐसे करें UP Police Constable Result 2026 चेक
1. यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
2. होमपेज पर 'UP Police Constable Result 2026 / Merit List' लिंक पर क्लिक करें.
3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
4. सबमिट करते ही स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा.
5. भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंट सुरक्षित रखें.