उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़े प्रशासनिक फेरबदल, 10 IPS और 18 PPS अधिकारियों के तबादले
उत्तर प्रदेश पुलिस में तबादले
लखनऊ। योगी आदित्यनाथ की सरकार ने बुधवार को उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव किए हैं। इस फेरबदल में 10 IPS और 18 PPS अधिकारियों के तबादले शामिल हैं। जारी की गई सूची में कई अपर पुलिस अधीक्षकों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया गया है। लखनऊ, गाजियाबाद, आगरा, मुरादाबाद, अलीगढ़ जैसे विभिन्न जिलों में अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। पुनीत द्विवेदी को लखनऊ का अपर पुलिस उपायुक्त नियुक्त किया गया है। माविस टांक को सोनभद्र से लखनऊ भेजा गया है। नवीन कुमार सिंह को पुलिस महानिदेशक मुख्यालय में स्टाफ ऑफिसर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
#लखनऊ : यूपी पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल,10 IPS , 18 PPS अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी। https://t.co/jxxSMaE7Zn
— News Media (@PardaphashToday) November 25, 2026