उत्तर प्रदेश में राम नवमी पर दो दिन की छुट्टी की संभावना
राम नवमी की छुट्टी पर उठे सवाल
राम नवमी की छुट्टी: उत्तर प्रदेश में राम नवमी को लेकर लोगों में काफी भ्रम की स्थिति बनी हुई है। कुछ लोग इसे 26 मार्च को तो कुछ 27 मार्च को मनाने का दावा कर रहे हैं। हालांकि, सरकारी छुट्टी 26 मार्च को घोषित की गई है, जिससे लोगों में असमंजस की स्थिति है। इस बीच, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राम नवमी के अवसर पर प्रदेश में दो दिन की छुट्टी की संभावना है।
सूत्रों का कहना है कि, यदि दो दिन की छुट्टी होती है, तो 26 और 27 मार्च को राम नवमी के अवसर पर अवकाश रहेगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से जल्द ही आधिकारिक घोषणा की जा सकती है।
गौरतलब है कि राम नवमी का पर्व चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है, जो नवरात्रि के अंतिम दिन आता है। वर्ष 2026 में राम नवमी का पर्व 26 और 27 मार्च को मनाया जाएगा। यह दिन भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है।
राम नवमी का शुभ मुहूर्त
इस बार राम नवमी 2026 में नवमी तिथि 26 मार्च को सुबह 11:48 बजे शुरू होगी और 27 मार्च 2026 को सुबह 10:06 बजे तक मान्य रहेगी।