☰
×

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए बीजेपी ने 6 उम्मीदवारों की घोषणा की

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी ने 6 उम्मीदवारों की घोषणा की है। इनमें वाराणसी, झांसी और गोरखपुर क्षेत्रों के प्रत्याशी शामिल हैं। जानें किस क्षेत्र से कौन सा उम्मीदवार मैदान में है।
 

बीजेपी ने विधान परिषद के लिए उम्मीदवारों का चयन किया


लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 6 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने वाराणसी, झांसी और गोरखपुर क्षेत्रों सहित कुल 6 प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है।



बीजेपी ने वाराणसी स्नातक सीट से केदार नाथ सिंह, मेरठ स्नातक से दिनेश गोयल, इलाहाबाद से झांसी स्नातक के लिए अशोक कुमार राठौर, वाराणसी शिक्षक सीट से डॉ. प्रमोद मिश्रा, आगरा शिक्षक से इंजीनियर हरि किशोर तिवारी और गोरखपुर से फैजाबाद शिक्षक के लिए ध्रुव त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया है।