☰
×

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 की तारीखों की घोषणा

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 की तिथियों की घोषणा हो गई है। परीक्षा 26 और 27 फरवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 24 नवंबर 2026 से शुरू होगी, जिसमें अभ्यर्थियों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) कराना अनिवार्य होगा। इच्छुक उम्मीदवार 23 दिसंबर तक आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं। जानें पूरी जानकारी इस लेख में।
 

UPTET 2026 की परीक्षा तिथियाँ

UPTET 2026 की तारीखें: उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए परीक्षा का समय नजदीक आ गया है। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 का आयोजन 26 और 27 फरवरी 2027 को विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने इस संबंध में बुधवार को विस्तृत शेड्यूल साझा किया। आयोग के अनुसार, यूपीटीईटी के लिए आधिकारिक विज्ञापन 24 नवंबर 2026 को जारी किया जाएगा। इसी दिन से ऑनलाइन आवेदन और वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) की प्रक्रिया शुरू होगी। अभ्यर्थियों के लिए मुख्य आवेदन करने से पहले OTR कराना अनिवार्य होगा।

अभ्यर्थियों को सफलतापूर्वक OTR पूरा करने के बाद ही यूपीटीईटी-2026 के लिए आवेदन फॉर्म भरने की अनुमति मिलेगी। इच्छुक अभ्यर्थी 23 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं। इसके बाद, उन्हें 27 दिसंबर तक आवेदन में संशोधन करने का अवसर मिलेगा। परीक्षा प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) स्तर पर आयोजित की जाएगी।