उत्तराखंड में दो सड़क दुर्घटनाओं में 13 लोगों की मौत, 31 घायल
उत्तराखंड में सड़क हादसे
उत्तराखंड: बीती रात से मंगलवार सुबह तक दो गंभीर सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 13 लोगों की जान चली गई और 31 अन्य घायल हुए। ये घटनाएं रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि और टिहरी गढ़वाल जिले के गूलर में हुईं। अगस्त्यमुनि में एक बारात की जीप दुर्घटनाग्रस्त हुई, जबकि गूलर में एक यात्री बस नदी में गिर गई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस घटना पर शोक व्यक्त किया है।
पहली दुर्घटना सोमवार रात 9 बजे रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि ब्लॉक के क्यूंजा घाटी में हुई। शादी के बाद बारातियों को लेकर लौट रही जीप गहरी खाई में गिर गई। इस भीषण हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों में से चार की हालत नाजुक है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेस अस्पताल श्रीनगर गढ़वाल भेजा गया है।
Deeply disturbed to learn about the loss of lives due to a mishap in Tehri Garhwal district of Uttarakhand. I extend my deepest condolences to the bereaved families in this hour of grief. Praying for the speedy recovery of the injured: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) November 17, 2026
अगस्त्यमुनि के हादसे से लोग उबर भी नहीं पाए थे कि मंगलवार सुबह 5:30 बजे गूलर के पास एक और दुखद घटना हुई। ऋषिकेश से लगभग 20 किलोमीटर दूर देवप्रयाग की ओर जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
हरिद्वार से जोशीमठ जा रही इस बस ने गूलर के पास पुल से नीचे गदेरे में गिर गई। पुलिस के अनुसार, बस में 34 लोग सवार थे। हादसे के तुरंत बाद चीख-पुकार मच गई। मुनि की रेती थानाक्षेत्र में हुई इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। एसडीआरएफ और फायर सर्विस ने तुरंत रेस्क्यू कार्य शुरू किया। बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। अब तक इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो चुकी है और 25 लोग घायल हैं।
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के गूलर, रुद्रप्रयाग जनपद के ऊखीमठ क्षेत्र तथा टिहरी जनपद की दोगी पट्टी के बांसकाटल में हुई सड़क दुर्घटनाओं में यात्रियों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
इन दुर्घटनाओं में अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी परिवारों के प्रति गहरी…
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) November 17, 2026
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि रेस्क्यू कार्य अब पूरा हो चुका है। घायलों में 18 लोगों को एम्स और 7 को राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि बस का मालिक ऋषिकेश के श्यामपुर का निवासी है और उसने हाल ही में नई बस खरीदी थी।
टिहरी में हुए इस दुखद हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक व्यक्त किया है।