उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने बीसी खंडूड़ी को दी श्रद्धांजलि
बीसी खंडूड़ी का अंतिम संस्कार
उत्तराखंड: पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी का अंतिम संस्कार आज हरिद्वार के खड़खड़ी घाट पर किया जाएगा। इससे पहले, भाजपा मुख्यालय में उनके अंतिम दर्शन का आयोजन किया गया। उप राष्ट्रपति चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन (सीपी राधाकृष्णन) ने देहरादून पहुंचकर खंडूड़ी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त की।
उप राष्ट्रपति ने एक्स पर कुछ तस्वीरों के साथ इस घटना की जानकारी साझा की।
19 मई को खंडूड़ी के निधन पर उप राष्ट्रपति ने एक्स पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की थीं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी भाजपा प्रदेश कार्यालय में खंडूड़ी के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें नम आंखों से विदाई दी। उन्होंने पार्थिव शरीर को कंधा देकर अंतिम विदाई दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि, मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का संपूर्ण जीवन अनुशासन, सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने उत्तराखंड के विकास एवं जनसेवा में जो योगदान दिया, उसे यह प्रदेश सदैव याद रखेगा।