×

उपराष्ट्रपति चुनाव 2025: मतदान प्रक्रिया आज शुरू

भारत में आज उपराष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो रही है, जिसमें मतदान सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। यह चुनाव जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद हो रहा है। जानें इस महत्वपूर्ण चुनाव से जुड़े सभी लाइव अपडेट्स और परिणाम।
 

उपराष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया

उपराष्ट्रपति चुनाव के लाइव अपडेट्स: आज भारत को अपना 17वां उपराष्ट्रपति मिल जाएगा। मतदान प्रक्रिया सुबह 10 बजे शुरू होगी और शाम 5 बजे तक चलेगी। इसके बाद मतगणना की जाएगी और चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। मतदान नई दिल्ली के संसद भवन के कमरा नंबर F-101 (वसुधा) में होगा। उल्लेखनीय है कि जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई 2025 को उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिया था, जिसके बाद यह पद खाली है। आज 9 सितंबर 2025 को इस पद के लिए मतदान किया जा रहा है। उपराष्ट्रपति चुनाव से जुड़े पल-पल के लाइव अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें…