ऋषभ पंत वनडे सीरीज से बाहर, ध्रुव जुरेल को मिली जगह
ऋषभ पंत की चोट से वनडे सीरीज में बदलाव
ऋषभ पंत वनडे सीरीज से बाहर: विकेटकीपर ऋषभ पंत को शनिवार को वडोदरा के BCA स्टेडियम में प्रैक्टिस सेशन के दौरान चोट लग गई। इस कारण उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से बाहर होना पड़ा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने उनके स्थान पर ध्रुव जुरेल को टीम में शामिल करने की घोषणा की है।
बीसीसीआई के अनुसार, पंत को शनिवार को नेट पर बल्लेबाजी करते समय अपने दाहिने पेट के निचले हिस्से में अचानक दर्द का अनुभव हुआ। उन्हें तुरंत MRI स्कैन के लिए ले जाया गया, जहां मेडिकल टीम ने उनके क्लिनिकल और रेडियोलॉजिकल परिणामों पर विशेषज्ञों से चर्चा की। पंत को साइड स्ट्रेन (ऑब्लिक मसल टियर) का पता चला है, जिसके कारण उन्हें वनडे सीरीज से बाहर किया गया है। चयन समिति ने ध्रुव जुरेल को पंत के स्थान पर टीम में शामिल किया है, और जुरेल अब टीम के साथ जुड़ चुके हैं।
भारत की वनडे टीम में बदलाव:
शुबमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)।