एलन मस्क ने भारत में स्टारलिंक विवाद पर मुकेश अंबानी पर साधा निशाना
एलन मस्क का भारत में स्टारलिंक पर तंज़
टेस्ला और स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क ने एक बार फिर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भारत में स्टारलिंक के मुद्दे पर टिप्पणी की है। उन्होंने मुकेश अंबानी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें यह नहीं पता था कि अंबानी भारत के असली बॉस हैं। इससे पहले, मस्क ने एक पोस्ट में बताया था कि उनकी कंपनी को 165 से अधिक देशों में लाइसेंस प्राप्त है और वे पिछले पांच वर्षों से भारत सरकार के सभी नियमों का पालन कर रहे हैं।
मस्क ने यह भी सवाल उठाया कि सैटेलाइट इंटरनेट सेवा शुरू करने के लिए सभी आवश्यकताओं का पालन करने के बावजूद, भारत में स्टारलिंक को अब तक लाइसेंस क्यों नहीं मिला।
मस्क का अंबानी को संबोधित संदेश
सोशल मीडिया पर मस्क ने एक पोस्ट में लिखा, 'प्रिय प्रधानमंत्री अंबानी, कृपया मेरी माफी स्वीकार करें कि मुझे यह नहीं पता था कि आप भारत के असली बॉस हैं। स्पष्ट है कि आप भारत के लोगों का शोषण जारी रखना चाहते हैं, लेकिन क्या आप स्टारलिंक को प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति देने पर विचार करेंगे?'
मस्क ने आगे कहा कि भारत के कई क्षेत्रों में इंटरनेट की पहुंच नहीं है, जिससे बच्चों की शिक्षा प्रभावित होती है और छोटे व्यवसायों को वैश्विक बाजार में अपने उत्पाद बेचने का अवसर नहीं मिलता। स्टारलिंक इनकी जिंदगी में सुधार ला सकता है।
अपडेट जारी है
(खबर अपडेट की जा रही है)