कन्नौज में सपा कार्यकर्ताओं और हिंदुस्तान आजाद मंच के बीच झड़प
कन्नौज में हुई हिंसक झड़प
कन्नौज समाचार: शनिवार को हिंदुस्तान आजाद मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश पाल देशबंधु अपने समर्थकों के साथ स्थानीय सांसद अखिलेश यादव और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का पुतला जलाने पहुंचे। इस दौरान समाजवादी पार्टी के नेताओं के साथ उनकी तीखी झड़प हुई। इस झड़प में एक महिला नेता और अन्य कार्यकर्ता मुकेश पाल पर हमला करते हुए दिखाई दिए।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि सपा कार्यकर्ता मुकेश पाल को पीट रहे हैं। इस दौरान एक महिला नेता उन पर थप्पड़ बरसाते हुए नजर आ रही हैं। पुतला जलाने के विरोध में दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू हो गई, जिसके चलते मुकेश पाल जमीन पर गिर गए।
यह घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई। जैसे ही विवाद बढ़ा, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों को वहां से हटाया। फिलहाल, इस मामले में पुलिस की कार्रवाई के बारे में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।
कन्नौज में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी का पुतला फूं-कने का प्रयास करने वाले मुकेश देशबंधु को समाजवादी पार्टी की महिला कार्यकर्ता ने छे-ता!
@yadavakhilesh https://t.co/qurJUeYEqd
— Adv Vipin Nagar (@VipinNagarX) October 24, 2026