×

कशिका कपूर ने आवारा कुत्तों के लिए उठाई आवाज, संवेदनशीलता की दी सीख

अभिनेत्री कशिका कपूर ने आवारा कुत्तों के प्रति हो रही क्रूरता पर अपनी आवाज उठाई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि आवारा कुत्तों को भी प्यार और सुरक्षा मिलनी चाहिए। कशिका का मानना है कि थोड़ी दया से इन मासूम जानवरों की जिंदगी में बड़ा बदलाव आ सकता है। उनकी यह पहल समाज में करुणा और संवेदनशीलता को बढ़ावा देने का प्रयास है।
 

कशिका कपूर का मानवीय संदेश

मुंबई। ग्लैमर की दुनिया में जहां सितारे अक्सर अपने काम और जीवनशैली को लेकर चर्चा में रहते हैं, वहीं अभिनेत्री कशिका कपूर ने एक महत्वपूर्ण और मानवीय मुद्दे पर अपनी आवाज उठाकर लोगों का दिल जीत लिया है। कशिका, जो जानवरों, विशेषकर आवारा कुत्तों के प्रति अपने गहरे प्रेम के लिए जानी जाती हैं, इन दिनों सड़कों पर रहने वाले बेजुबान जानवरों के प्रति हो रही क्रूरता और उनकी अनदेखी को लेकर बेहद चिंतित हैं।

एक सच्ची डॉग लवर के रूप में, कशिका का मानना है कि आवारा कुत्तों को भी उतना ही प्यार, सुरक्षा और सम्मान मिलना चाहिए जितना किसी पालतू जानवर को मिलता है। हाल ही में बढ़ती पशु क्रूरता की घटनाओं पर चिंता जताते हुए उन्होंने लोगों से इंसानियत और संवेदनशीलता दिखाने की अपील की। कशिका ने कहा, “आवारा कुत्ते खतरा नहीं, बल्कि प्यार और देखभाल के भूखे मासूम जीव हैं। थोड़ी-सी दया उनकी पूरी जिंदगी बदल सकती है।”

सूत्रों के अनुसार, अभिनेत्री घायल कुत्तों की मदद करने और स्थानीय फीडर्स का समर्थन करने में भी सक्रिय रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनका यह भावुक संदेश तेजी से फैल रहा है और उनके प्रशंसक उनकी संवेदनशील सोच की सराहना कर रहे हैं। कशिका कपूर की यह पहल समाज को यह याद दिलाती है कि असली इंसानियत बेजुबानों के प्रति करुणा और दया दिखाने में ही है।