कांग्रेस कार्यक्रम में खड़गे का विवादित बयान, मोदी पर कसा तंज
पटना में कांग्रेस का हंगामेदार कार्यक्रम
पटना। रविवार को पटना में आयोजित कांग्रेस के एक कार्यक्रम में उस समय हंगामा मच गया जब पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बापू सभागार में भाषण दे रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने कहा कि मोदी जी नहीं जाएंगे। इस पर खड़गे ने गुस्से में कहा कि मोदी ही नहीं, उनका बाप भी जाएगा। उन्होंने यह बात तीन बार दोहराई। इसके बाद वहां उपस्थित लोगों ने उस व्यक्ति की पिटाई कर दी। खड़गे बिहार के पहले मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती समारोह में बोल रहे थे।
नीतीश कुमार पर खड़गे का आरोप
सोशलिस्ट नीतीश BJP-RSS की गोद में बैठे: खड़गे ने कहा कि नीतीश कुमार ने सोशलिस्ट विचारधारा को छोड़कर अब BJP-RSS के साथ आ गए हैं। उन्होंने कहा कि जब किसी व्यक्ति में कमजोरी आती है, तो उसकी विचारधारा पर से विश्वास उठ जाता है। खड़गे ने यह भी कहा कि हम सभी को मारा गया, लेकिन हम और राहुल गांधी जिंदा हैं और संघर्ष कर रहे हैं। जब तक RSS की विचारधारा समाप्त नहीं होगी, तब तक देश में शांति नहीं आएगी।
चुनाव आयोग और मोदी सरकार के बीच सांठ-गांठ
खड़गे का आरोप: खड़गे ने कहा कि श्री बाबू के समय में कुछ काम हुए या नेहरू के शासन में कोई प्रगति हुई, तो बीजेपी के लोग उसे अपना बताते हैं। उन्होंने चुनाव आयोग और मोदी सरकार के बीच सांठ-गांठ का आरोप लगाते हुए कहा कि हाल की घटनाओं से यह स्पष्ट हो रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने चुनाव आयोग में बदलाव कर दिया है और अब गलतियों को छुपाने के लिए कानून बनाए जा रहे हैं।