कांग्रेस ने पीएम मोदी पर उठाए सवाल, जेन जी के मतदाता अधिकारों का किया जिक्र
कांग्रेस का पीएम मोदी पर हमला
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाते हुए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के उस निर्णय का उल्लेख किया, जिसके तहत 1988 में मतदान की न्यूनतम उम्र को 21 से घटाकर 18 वर्ष किया गया था। कांग्रेस के महासचिव और संचार प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कि एक प्रधानमंत्री ने युवाओं को मतदान का अधिकार दिया, जबकि दूसरा जेन जी से यह अधिकार छीनने की कोशिश कर रहा है।
जयराम रमेश ने कहा कि यह दो प्रधानमंत्रियों की कहानी है। दिसंबर 1988 में राजीव गांधी की सरकार ने संसद के शीतकालीन सत्र में संविधान के अनुच्छेद 326 में संशोधन कर मतदान की न्यूनतम उम्र को 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष कर दिया। उन्होंने इसे युवाओं को सशक्त बनाने वाला कदम बताया।
यह दो प्रधानमंत्रियों की कहानी है।
एक प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने दिसंबर 1988 में संसद के नियमित शीतकालीन सत्र में संविधान के अनुच्छेद 326 में संशोधन करवाकर मतदान की न्यूनतम उम्र 21 साल से घटाकर 18 साल कर दी। ये वो प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने युवाओं को सशक्त बनाया।
दूसरे…
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) September 25, 2026
कांग्रेस सांसद ने पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि 2024 के लिए मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) को रोक दिया गया है, जिससे जेन जी के नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक प्रधानमंत्री ने जेन जी को वोट देने का अधिकार दिया, जबकि दूसरा इसे छीनने के लिए गलत तरीकों का सहारा ले रहा है।