×

कांग्रेस नेता अजय राय को अयोध्या में नजरबंद किया गया

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन के लिए जाते समय नजरबंद कर दिया गया है। उनकी पत्नी ने आरोप लगाया है कि उनके पति की जान को खतरा है। कांग्रेस ने इस मामले को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसमें चढ़ावा चोरी के विवाद का भी जिक्र है। पार्टी का कहना है कि यह सरकार की कायरता को दर्शाता है। अजय राय की पत्नी ने भी एक वीडियो संदेश जारी किया है, जिसमें उन्होंने अपने पति की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।
 

कांग्रेस का अयोध्या दौरा


कांग्रेस नेताओं का अयोध्या दौरा: चढ़ावा चोरी के विवाद के बीच, आज कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल राम मंदिर के दर्शन के लिए अयोध्या जाने वाला है। लेकिन इससे पहले, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को अयोध्या के एक होटल में नजरबंद करने की खबर आई है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि जब अजय राय अयोध्या पहुंचे, तो सरकार ने उन्हें होटल में ही रोकने के लिए पुलिस का भारी पहरा लगा दिया। अजय राय की पत्नी ने उनके जीवन को खतरे में बताया है।


यूपी कांग्रेस ने मंगलवार को एक वीडियो साझा किया है, जिसमें अजय राय एक कमरे में नजर आ रहे हैं, जहां पुलिस की वर्दी में कुछ लोग मौजूद हैं। पार्टी ने लिखा, "भाजपा सरकार का डर और कायरता पूरी तरह बेनकाब हो गई है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल का आज मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के दर्शन-पूजन के लिए अयोध्या जाने का कार्यक्रम पहले से तय था। जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी अयोध्या पहुंचे, इस डरपोक सरकार ने उन्हें होटल में नजरबंद कर दिया।"


भाजपा सरकार का डर और कायरता पूरी तरह बेनकाब हो गई है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल का आज मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के दर्शन-पूजन के लिए अयोध्या जाने का कार्यक्रम पहले से प्रस्तावित था।। जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय (@kashikirai) जी… pic.twitter.com/MSYz0J9pne

— UP Congress (@INCUttarPradesh) June 30, 2026


पार्टी ने आगे कहा, "सच यह है कि अयोध्या में आस्था के नाम पर जो जमीन घोटाले हुए हैं, प्रभु के चरणों में चढ़ने वाले चढ़ावे की जो चोरी हुई है, यह सरकार उन पापों को छुपाना चाहती है। इन 'चढ़ावा चोरों' को डर है कि अगर सच्चे राम भक्त अयोध्या आएंगे, तो इनके भ्रष्टाचार की पोल पट्टी जनता के सामने खुल जाएगी। प्रभु के नाम पर अपनी राजनीतिक दुकान चलाने वालों, याद रखो! आस्था पर पहरा देने की यह दमनकारी और कायरतापूर्ण कोशिश कभी सफल नहीं होगी। श्री अजय राय जी की यह नजरबंदी इस बात का सबूत है कि सरकार के पैर उखड़ चुके हैं।"


कांग्रेस ने अजय राय की पत्नी का एक वीडियो संदेश भी जारी किया है, जिसमें वह कह रही हैं कि "उनके पति अजय राय, चंदा चोरी के मुद्दे को उठाने के लिए अयोध्या गए थे। कल (30 जून) उन्हें जन प्रतिनिधियों के साथ दर्शन करना था, लेकिन आज (सोमवार) को अयोध्या के जिस होटल में वे रुके थे, वहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें कहां ले जाया गया है, यह बात परिवार वालों को भी नहीं बताई गई है। हम बहुत परेशान हैं, इस सरकार से उनकी जान को खतरा है।"


"मेरे पति की जान को खतरा है..."

प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय (@kashikirai) जी की धर्मपत्नी श्रीमती रीना राय जी की इस व्यथा को सुनिए। अयोध्या में प्रभु श्री राम जी के दर्शन-पूजन के लिए गए श्री अजय राय जी को पुलिस ने होटल से ही हिरासत में ले लिया है।

परिवार को कोई जानकारी नहीं दी… pic.twitter.com/90HjtZk5a1

— UP Congress (@INCUttarPradesh) June 30, 2026