कानपुर में डिलीवरी ब्वॉय का गड्ढे में गिरना: नगर निगम की लापरवाही पर सवाल
कानपुर में बड़ा हादसा टला
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर जिले के जाजमऊ क्षेत्र में मंगलवार रात नगर निगम की लापरवाही के कारण एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। एक डिलीवरी ब्वॉय अपनी बाइक के साथ लगभग पांच फीट गहरे गड्ढे में गिर गया। इस घटना के समय युवक ने हेलमेट पहना हुआ था, जिससे उसकी जान बच गई। आसपास के लोगों ने उसकी चीखें सुनकर उसे बाहर निकाला और तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
स्थानीय निवासी इमरान, मो. इम्तियाज, शहजादे उर्फ सज्जू और जफरूल ने बताया कि रात करीब 12:30 बजे डिलीवरी ब्वॉय बाइक से जा रहा था, तभी वह अचानक सड़क पर बने गड्ढे में गिर गया। स्थानीय लोगों ने कहा कि कानपुर नगर निगम अब नरक निगम बन गया है। सीवर लाइन के लिए खोदा गया गड्ढा 20 दिन से भरा नहीं गया है।
ये गड्ढा नहीं, हादसे का न्योता है!
उत्तर प्रदेश के कानपुर में सड़क के बीच बने बड़े गड्ढे में एक डिलीवरी बॉय बाइक समेत जा गिरा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद कर उसकी जान बचाई।
सवाल ये है कि सड़क के बीच इतना बड़ा और खतरनाक गड्ढा खुला कैसे छोड़ दिया गया? अगर समय रहते इसे ठीक नहीं… pic.twitter.com/pon8ekRHNG
— Ashok Shera (@ashokshera94) September 18, 2026
सीवर लाइन की मरम्मत के बाद गड्ढा खुला छोड़ दिया गया
स्थानीय लोगों का आरोप है कि सीवर लाइन की मरम्मत के बाद जिम्मेदारों ने गड्ढा भरने के बजाय उसे खुला छोड़ दिया, जिससे यहां लगातार हादसे का खतरा बना हुआ था। इस घटना से संबंधित 1.26 मिनट का सीसी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके चलते लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। क्षेत्रीय पार्षद फखर इकबाल ने हादसे के बाद गड्ढे में मिट्टी भरवाकर उसे पाट दिया और बैरिकेडिंग कर दी है। उन्होंने बताया कि अगले दो दिनों में चैंबर का पूरा कार्य पूरा किया जाएगा।