कुमाऊँ विकास मंडल ने जालंधर में 2026 का कैलेंडर जारी किया
कुमाऊँ विकास मंडल की मासिक बैठक
जालंधर: कुमाऊँ विकास मंडल (रजि.) की जनरल मासिक बैठक में वर्ष 2026 का कैलेंडर प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर संरक्षक मंडल के सदस्य श्री अम्बादत्त टरखाड़ी, सभापति दुर्गा सिंह बिष्ट, प्रधान भुवन चंद्र जोशी, महासचिव जितेंद्र सिंह, सलाहकार धन सिंह बिष्ट, पूर्व सभापति भूपेंद्र सिंह बोहरा, पूर्व प्रधान मदन सिंह बेड़ूला, इंदर सिंह तुलेरा, पूर्व महासचिव रणजीत सिंह रावत, और पूर्व कोषाध्यक्ष सोबन सिंह रावत सहित कई प्रमुख सदस्य उपस्थित थे।
बैठक में, संरक्षक श्री अम्बादत्त टरखाड़ी और सभापति ने महासचिव से वार्षिक महोत्सव की तैयारियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। प्रधान ने बताया कि वार्षिक महोत्सव की शुरुआत श्री सत्यनारायण भगवान की कथा से होगी।
इसके बाद, उत्तराखंड की मातृशक्ति और नन्हे-मुन्ने सितारों द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कुमाऊँनी नृत्य, गीत, और उत्साह का प्रदर्शन होगा। इसके साथ ही, वर्ष 2025 की बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले कुमाऊँ के छात्रों को सभा की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
इस विशेष अवसर पर सभी कुमाऊँनी भाई-बहनों को परिवार सहित सादर आमंत्रित किया जाता है। आपकी उपस्थिति और आशीर्वाद इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।