☰
×

कुलगाम में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी लतीफ भट मुठभेड़ में ढेर

कुलगाम में सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी लतीफ भट को एक मुठभेड़ में मार गिराया। लतीफ ने आत्मसमर्पण का प्रस्ताव ठुकराते हुए अल्लाह से मिलने की इच्छा जताई। जानें इस मुठभेड़ की पूरी कहानी और लतीफ के पिछले अपराधों के बारे में।
 

कुलगाम में सुरक्षा बलों की कार्रवाई

कुलगाम: जम्मू-कश्मीर में CRPF की एक पोस्ट पर हमला करने वाले लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी लतीफ भट को सुरक्षा बलों ने कुलगाम में एक मुठभेड़ के दौरान मार गिराया है। यह मुठभेड़ आज सुबह शुरू हुई। सुरक्षा बलों ने लतीफ को पकड़ने के लिए कुलगाम के जंगलपोरा क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया, जहां वह एक मस्जिद में छिपा हुआ था।


सुरक्षा बलों ने स्थानीय निवासियों की सहायता से लतीफ से वीडियो कॉल के माध्यम से संपर्क किया और उसे आत्मसमर्पण करने का आग्रह किया। उन्हें आश्वासन दिया गया कि "हम तुम्हारे साथ हैं।" लेकिन लतीफ ने जवाब दिया, "मुझे अल्लाह से मिलना है। मैं बहुत खुश हूं। मैं अल्लाह को देखूंगा। मैं आत्मसमर्पण नहीं करूंगा।"


गौरतलब है कि लतीफ भट हाल ही में एक मुठभेड़ में घायल हुआ था, लेकिन वह वहां से भागने में सफल रहा। उसने निसार के साथ मिलकर 11 नवंबर को नौपोरा अखरान में CRPF की पोस्ट पर फायरिंग की थी, जिसमें तीन जवान घायल हुए थे।


सुरक्षा बलों ने 16 नवंबर को इनमें से एक आतंकवादी उमर को मार गिराया था। पहले सेना ने लतीफ के मारे जाने की सूचना दी थी, लेकिन बाद में बताया गया कि उसे पैर में गोली लगी है।