कृषि क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियों की ओर बढ़ते कदम: कृष्ण पाल गुर्जर
प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना का महत्व
- ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना
फरीदाबाद। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कृषि मंत्रालय ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने शनिवार को प्रधानमंत्री धन-धान्य किसान योजना और दलहन मिशन के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। यह कार्यक्रम हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार में आयोजित किया गया।
प्रधानमंत्री मोदी का राजनीतिक दर्शन
कार्यक्रम की शुरुआत पौधरोपण से हुई, जहां महिलाओं और किसानों ने केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर का स्वागत किया। गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का राजनीतिक दर्शन ‘अन्योन्द दय’ है, जिसमें वंचित वर्ग, गरीब और किसान की भलाई प्राथमिकता है।
किसानों की मेहनत से देश को खाद्य सुरक्षा मिलती है, और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी योजनाएं उन्हें सम्मान और समृद्धि प्रदान कर रही हैं।
प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना का शुभारंभ
कृष्ण पाल गुर्जर ने किसानों को बताया कि प्रधानमंत्री ने 24,000 करोड़ रुपये की बजट राशि से प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना की शुरुआत की है। यह योजना 100 आकांक्षी कृषि जिलों के विकास के लिए 2025-26 से 2030-31 तक लागू रहेगी।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 70% से अधिक ऋण महिलाओं को दिया गया है, जिससे लगभग 10 करोड़ महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण भारत में बदलाव ला रही हैं।
महिलाओं को आर्थिक सहायता
इस योजना के तहत हरियाणा की लगभग 19 लाख महिलाओं को, जिनकी पारिवारिक आय एक लाख रुपये तक है, प्रतिमाह ₹2100 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह राशि 01 नवंबर से लाभार्थियों के खातों में भेजी जाएगी।
कार्यक्रम में विभिन्न गांवों से लगभग 200 किसानों और महिलाओं ने भाग लिया, जिसमें भाजपा युवा नेता गिरिराज त्यागी और कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ शामिल थे।