दुखद घटना के बाद परिवार में नया संकट
कुछ दिन पहले केदारनाथ में हुए एक भयानक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में पायलट लेफ्टिनेंट कर्नल राजवीर सिंह चौहान और अन्य श्रद्धालुओं की जान चली गई थी। इस घटना के 13 दिन बाद, आज जयपुर में राजवीर की मां का निधन हो गया। राजवीर की मां अपने बेटे की असामयिक मृत्यु के बाद गहरे मानसिक सदमे में थीं और उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिवार ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजवीर की अंतिम विदाई के समय उनकी मां की स्थिति और भी गंभीर हो गई थी। वह अपने बेटे के शव को देखकर बेहोश हो गई थीं। इस दुखद घटना ने परिवार पर एक और दुख का पहाड़ तोड़ दिया है, जो पहले से ही राजवीर की मृत्यु के कारण गहरे दुख में था। राजवीर सिंह सेना में सेवा देने के बाद आर्यन एविएशन कंपनी में पायलट के रूप में कार्यरत थे। उनकी पत्नी भी भारतीय सेना में हैं और उन्होंने हाल ही में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था.