×

केरल प्लस वन रिजल्ट 2026: जानें कैसे करें डाउनलोड

केरल बोर्ड ने 17 जुलाई 2026 को प्लस वन रिजल्ट की घोषणा की। VHSE और DHSE के छात्रों के लिए रिजल्ट दोपहर में जारी किया गया। छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं। इस लेख में रिजल्ट देखने की प्रक्रिया, आधिकारिक वेबसाइटों और डाउनलोड करने के स्टेप्स के बारे में जानकारी दी गई है। जानें कैसे आसानी से अपना रिजल्ट प्राप्त करें।
 

केरल प्लस वन रिजल्ट 2026


केरल प्लस वन रिजल्ट 2026: केरल बोर्ड के छात्रों के लिए इंतजार खत्म हो गया है। 17 जुलाई 2026 को VHSE (व्यावसायिक उच्च माध्यमिक शिक्षा) प्लस वन रिजल्ट दोपहर 3:00 बजे जारी किया गया, जबकि DHSE (उच्च माध्यमिक शिक्षा) प्लस वन रिजल्ट 3:30 बजे घोषित किया गया। छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।


केरल प्लस वन रिजल्ट 2026 कहां देखें?

DHSE और VHSE के पहले वर्ष (प्लस वन) परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे केवल अधिकृत वेबसाइटों का उपयोग करें ताकि वे सुरक्षित और सही तरीके से अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकें।


रिजल्ट देखने की आधिकारिक वेबसाइटें:

results.hse.kerala.gov.in
results.kite.kerala.gov.in
dhsekerala.gov.in


कब हुई थीं परीक्षाएं?

VHSE प्लस वन की परीक्षाएं मार्च 2026 में आयोजित की गई थीं, जबकि DHSE प्लस वन की परीक्षाएं 5 मार्च से 27 मार्च 2026 के बीच संपन्न हुई थीं। परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्र लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे, जो अब आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया गया है।


Kerala DHSE/VHSE Plus One Result 2026 कैसे डाउनलोड करें?

रिजल्ट देखने और ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स का पालन करें:


1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट results.hse.kerala.gov.in पर जाएं.
2. होमपेज पर दिखाई देने वाले Kerala DHSE/VHSE First Year March Examination Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
3. अपना Registration Number और Date of Birth दर्ज करें.
4. स्क्रीन पर दिया गया Captcha Code भरें.
5. इसके बाद Check Result बटन पर क्लिक करें.
6. आपका Kerala DHSE/VHSE Plus One Result 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
7. भविष्य में आवश्यकता के लिए अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.